होमगार्ड जूस भुगतान मामला : जूस पीकर भुगतान नही करने पर होमगार्ड की पुलिस से सेवाएं समाप्त

होमगार्ड जूस भुगतान मामला

एसपी ने होमगार्ड विभाग को कार्रवाई के लिए कहा, भविष्य में नहीं ली जाएंगी सेवाएं : होमगार्ड जूस भुगतान मामला 

होमगार्ड जूस भुगतान मामला जींद  :  जींद में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी की आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली के दौरान जूस पीकर ठेले वाले का भुगतान नहीं करने वाले होमगार्ड के जवान महावीर की एसपी कुलदीप सिंह ने पुलिस से सेवाएं समाप्त कर दी हैं। एसपी ने होमगार्ड विभाग से उसके खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने को कहा है। वहीं भविष्य में उससे पुलिस में सेवाएं नहीं लेने बारे लिखा है।
रविवार को मुख्यमंत्री की रैली में एक होमगार्ड ने जूस पीकर ठेले वाले का भुगतान नहीं किया। बार-बार मांगने के बाद भी होमगार्ड बिना भुगतान किए चला गया। इस पर ठेलेवाले ने होमगार्ड को भुगतान करने के लिए कहा। ठेलेवाले सुमित ने आरोप लगाया कि होमगार्ड नशे में था। बार-बार भुगतान करने के लिए कहा लेकिन उसने साफ  मना कर दिया। इस घटना की किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद मामले की भनक एसपी कुलदीप सिंह को भी लग गई। उन्होंने तुरंत पुलिसकर्मी भेज कर ठेलेवाले का भुगतान करवाया। इस मामले के बाद एसपी ने होमगार्ड जवान की पहचान करवा उसके खिलाफ  सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस से उसकी ड्यूटी समाप्त कर दी है। उन्होंने होमगार्ड विभाग से उसके खिलाफ कार्रवाई करने बारे भी कहा है।

Also Read : Big Win 2026: Nischay Academy ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की

Also Read : Marriage Palace Fire : मैरिज पैलेस में लगी आग 2 वेटरों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज

Also Read : Jind Sucide Case : झगड़े के मुकदमे से आहत व्यक्ति ने किया सुसाइड, चार पर केस दर्ज

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp