मृतक के दो भाइयो तथा मां व बाप पर आत्महत्या के लिए मजूबर करने का मामला दर्ज : Jind Sucide Case
Jind Sucide Case : गांव जुलानी में जमीन विवाद के चलते झगड़े का दर्ज मुकद्में से खफा व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत मृतक के मां-बाप तथा दो भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। गांव जुलानी निवासी सुरंेद्र ने अलसुबह अपने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे गंभीर हालात मे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी Jind Sucide Case
Jind Sucide Case : मृतक के बेटे कर्मजीत ने पुलिस को बताया कि उनका जमीन को लेकर उसके चाचा जसमेर के साथ झगड़ा हो गया। पुलिस ने पिता सुरेंद्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। गत तीन मार्च को उसके पिता सुरेंद्र को थाने में बुलाया गया था। वह सुबह उठा और खेत में पहुच गया। जहां पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जसबीर तथा उसका परिवार उनकी जमीन को नही छोड़ रहे थे। जिसकी वजह से झगड़ा हुआ। कर्मजीत ने आरोप लगाया कि उसके चाचा जसमेर, जसबीर, दादा महेंद्र, दादी धनपति सेे परेशान होकर उसके पिता ने जहर खाकर आत्महत्या की है। सदर थाना के जांच अधिकारी सुमन ने बताया कि पुलिस ने कर्मजीत की शिकायत पर जसमेर, जसबीर, महेंद्र तथा धनपति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
- असंध के जींद रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, जूस की रेहड़ी और ग्राहकों को रौंदा, गाड़ी पलटी Accident in Assandh-Jind Road
- हत्या का दोषी पैरोल लेकर 24 साल पहले हुआ था फरार, दिल्ली पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार Murder convict absconding on parole arrested
- New Delhi 2026 : झगड़े के दौरान बीच- बचाव करने वाले व्यक्ति को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार Man arrested for shooting
Also Read : Finance Company Fraud : फाइनेंस कंपनी कर्मी ने हड़पे 2.31 लाख
Also Read : Online Scam Jind: ऑनलाइन टास्क के नाम पर ठगी करने का आरोपित गिरफ्तार