Shocking Big Scam 2026: प्लॉट दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से ठगे 21 लाख रुपये

Shocking Big Scam 2026

Shocking Big Scam 2026 प्लॉट दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से ठगी करने के मामले

ग्रेटर नोएडा: Shocking Big Scam 2026 प्लॉट दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से ठगी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली निवासी रेखा देवी के अनुसार, वह नोएडा में प्लॉट खरीदना चाहतीं थीं। इस बीच उनकी मुलाकात पहले से परिचित श्यामाचरण मिश्रा से हुई, जिन्होंने गांव अलीवर्दीपुर में 50 वर्ग गज का प्लॉट दिखाकर साल 2012 में बैनामा कराया था। इसकी एवज में उन्होंने करीब चार लाख रुपये नकद दिए, लेकिन न तो कब्जा मिला, न ही दाखिल-खारिज कराया।

Shocking Big Scam 2026 पीड़िता संध्या राठौर ने भी श्यामाचरण मिश्रा पर ठगी के आरोप लगाए हैं।

वहीं अन्य पीड़िता संध्या राठौर ने भी श्यामाचरण मिश्रा पर ठगी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गांव कुलेसरा में 200 वर्ग गज का प्लॉट दिखाकर साल 2013 में बैनामा कराया था। इसके लिए उन्होंने आठ लाख रुपये का चेक और नौ लाख रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि उन्हें भी न तो प्लॉट पर कब्जा मिला और न ही रकम वापस हुई। दोनों महिलाओं का कहना है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनसे कुल 21 लाख रुपये हड़प लिए। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

also reads:Thrilling Victory 2026: Megatel Fighters defeated GYM-11, मेगाटेल फाइटर्स की शानदार जीत

also reads:Breaking News 2026 : Car सवार युवकों से मारपीट, FIR registered in brutal assault case

also reads:Brutal Attack 2026: Husband-Wife ko peeta, पति-पत्नी संग मारपीट kar di jaan se maarne ki dhamki

also reads:कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा की America में हत्या का दावा! Social Media पोस्ट से मचा हड़कंप Bhanu Rana murder claim California

Follow Us: http://www.facebook.com

Follow Us: http://digitalsamaj.com

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp