खेत में बने लोहे के तहखाने में छिपा कर रखी थी चूरापोस्त की खेप Jind Crime Alert
Jind Crime Alert : नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ नरवाना ने जनवरी माह में बरामद हुई 276 किलोग्राम चूरापोस्त के फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है।
सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि जनवरी माह में 276 किलोग्राम चूरापोस्त को खेत में बने तहखाने से बरामद किया था। आरोपित ने अपने खेत मे लोहे का तहखाना बनाया हुआ था। जिसके ऊपर पराली व गोबर डाल कर उसे छुपाया गया था। यहां से पुलिस ने गांव डूमरखां निवासी सुमित को गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य आरोपित गांव डूमरखां निवासी मनीष फरार हो गया था। जिस खेत से चूरा पोस्त बरामद हुआ था वह मनीष का था।
रविवार को जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि फरार आरोपित मनीष कुछ दिन पहले कैथल में एनडीपीएस के एक मामले में पेशी पर कोर्ट में गया था। कैथल अदालत ने आरोपित को जेल में बंद करने के आदेश दिए थे। दो मई को आरोपित को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल करके अदालत परिसर नरवाना से गिरफ्तार कर अदालत से छह दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपित से नशे से जुड़े नेटवर्क बारे पूछताछ की जाएगी।
Also Read :Ladwa Shooting Case लाडवा में व्यापारी की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची फेंककर बदमाश हुए फरार
Related Posts
- Karnal सावन से ठीक पहले शिव मंदिर में डाका: चौकीदार को कमरे में बंद कर 5 लाख के चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़े चोर, DVR भी उखाड़ा karnal shiv mandir chori
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- Teacher ने पीछा छुड़ाने की दी थी धमकी, 2 घंटे बाद आरोपी ने कर दी हत्या School Teacher Murder Faridabad
Also Read :Sirsa Fire Incident : खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग
Also Read :Ganja Seized : बाइक सवार युवक से मिला 2 किलो 518 ग्राम गांजा, आरोपी गिरफ्तार