20 लाख 51 हजार रुपए मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद Kaithal Crime News
Kaithal Crime News : जिला पुलिस द्वारा शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असला रखने आदि के 110 मामलों में 130 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। अप्रैल माह के दौरान संपंती विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 36 मामलों में 47 आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 20 लाख 51 हजार रुपए मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की गई है। गत माह के दौरान मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाकर एनडीपीएस एक्ट तहत 17 मामले दर्ज करके 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 42.835 किलोग्राम चूरा पोस्त, 360.502 किलोग्राम डोडा पोस्त, 7.150 किलोग्राम गांजा, 180 ग्राम अफीम, 15 किलो 130 ग्राम अफीम पौधे, 421 ग्राम चरस तथा 29.181 ग्राम हैरोइन सहित बड़ी मात्रा में लाखों रुपए मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
26 बेलजंपर व 19 पीओ तथा 2 मोस्ट वांटेड अपराधी भी किए गए काबू Kaithal Crime News
Kaithal Crime News : अप्रैल माह के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 52 मामलों में 54 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, जिनके कब्जे से 363 बोतल देशी, 830 बोतल हथकढी शराब तथा करीब 4 हजार लीटर लाहण बरामद हुआ। अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर भी शिकंजा कसते हुए 2 मामलों में 2 आरोपियों को काबू करके 4 अवैध देसी पिस्तौल व 8 कारतूस बरामद किए गए। जुआ/सट्टा अधिनियम के 3 मामलो में 3 आरोपियों को काबू करके 7720 रुपये बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त अप्रैल माह दौरान पुलिस द्वारा 26 बेल जंपर व 19 पी.ओ. आरोपी तथा 2 मोस्ट वांटेड अपराधियों को भी काबू किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस का प्रथम दायित्व आमजन की जानमाल की सुरक्षा करना है। जिला पुलिस अमन-चैन एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अराजक अपराधियों, शराब, नशा व असला तस्करों के खिलाफ उच्च मनोबल के साथ कर्तव्य पालन कर रही है। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को नही बीगडने दिया जाएगा। एसपी ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निर्भिकता से तुरंत पुलिस को दे,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Also Read :Hydrogen Train : हाइड्रोजन ट्रेन को मरम्मत के लिए शकूर बस्ती भेजा
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :Jind Theft Cases नहर हैड कार्यालय से रिकार्ड व सामान चोरी
Also Read :Jind Crime Alert : 276 किलोग्राम चूरापोस्त बरामदगी मामले में मुख्य नशा तस्कर काबू
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

