खरखौदा। young age heart attack india क्षेत्र में कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक और अचानक हृदय गति रुकने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में 23 वर्षीय खजान सिंह की सुबह सैर करने के दौरान खांडा बाईपास के पास अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह खरखौदा तहसील कार्यालय में निजी कार्य करता था। इससे पहले भी खरखौदा और आसपास के गांवों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग अरोड़ा का कहना है कि बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के कारण हृदय रोग का खतरा कम उम्र में भी बढ़ रहा है। उन्होंने सलाह दी कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार पूरा स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए। विशेषकर जोखिम वाले लोगों को हर छह महीने में हृदय रोग विशेषज्ञ से जांच कराकर आवश्यक सलाह और परीक्षण कराते रहना चाहिए।
Related Posts
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी