नई दिल्ली। Spice Jet Flight विमानन कंपनी स्पाइसजेट के काठमांडू जाने वाले एक विमान के पिछले हिस्से (टेलपाइप) में बृहस्पतिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर आग लगने की आशंका के बाद उसे वापस ‘बे’ पर लौटा दिया गया।
विमान की विस्तृत इंजीनियरिंग जांच की गई Spice Jet Flight

Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
- Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
हवाई अड्डे पर विमानों को जहां खड़ा किया जाता है, उसे ‘बे’’ कहते हैं। विमानन कंपनी ने कहा कि विमान की विस्तृत इंजीनियरिंग जांच की गई और कोई असामान्य बात नहीं मिली। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान संख्या एसजी041 का संचालन बोइंग 737-8 विमान से किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार सुबह रवाना होने वाली यह उड़ान चार घंटे से अधिक की देरी से रवाना हुई।
कॉकपिट में कोई चेतावनी या संकेत नहीं देखे गए Spice Jet Flight

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘11 सितंबर, 2025 को, दिल्ली से काठमांडू जाने वाला स्पाइसजेट विमान, जमीन पर मौजूद एक अन्य विमान द्वारा टेलपाइप में आग लगने की आशंका जताए जाने के बाद, बे पर लौट आया। कॉकपिट में कोई चेतावनी या संकेत नहीं देखे गए, लेकिन पायलट ने एहतियाती सुरक्षा उपाय के तौर पर वापस लौटने का फैसला किया।’’ कंपनी ने बताया कि विमान के पिछले हिस्से की गहन जांच की गयी और कोई असामान्य बात नहीं मिली। विमान को परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई है और यह शीघ्र ही उड़ान भरेगा। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
Also Read:Dhankhar 50 Days of Silence: हैरान करती है धनखड़ की 50 दिन की खामोशी: कांग्रेस
Follow us : Facebook