Discussion on Bilateral Relations: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र से पहले फिलीपींस की विदेश मंत्री थेरेसा लाजारो से मुलाकात की।
थेरेसा लाजारो से मिलकर खुशी Discussion on Bilateral Relations
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर की हाल ही में भारत की राजकीय यात्रा के बाद, दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत और फिलीपींस के बीच सहयोग पर चर्चा की। विदेश मंत्री S Jaishankar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की शुरुआत में फिलीपींस की विदेश मंत्री थेरेसा लाजारो से मिलकर खुशी हुई। हमने राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर की हालिया भारत यात्रा के दौरान हुई चर्चा को आगे बढ़ाया। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में हमारे सहयोग पर भी चर्चा की।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
क्षेत्रों में सहयोग को सक्रिय रूप Discussion on Bilateral Relations
लाजोरो ने भी एक्स पोस्ट में कहा कि उनकी यह मुलाकात राजनीतिक, रक्षा और सुरक्षा, समुद्री क्षेत्र आदि के क्षेत्रों में सहयोग को सक्रिय रूप से विकसित करने के लिए रणनीतिक साझेदारों के रूप में हमारे दोनों देशों की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करती है। इससे पहले, अगस्त की शुरुआत में फिलीपींस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा की थी। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और फिलीपींस के संबंधों की सराहना की और दोनों देशों को ‘अपनी पसंद से मित्र और नियति से साझेदार’ बताया।
दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध Discussion on Bilateral Relations
उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि भले ही राजनयिक संबंध नए हों, लेकिन दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध प्राचीन काल से ही मौजूद हैं। उन्होंने फिलीपींस की रामायण ‘महाराडिया लावना’ को सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों का ‘जीवंत प्रमाण’ बताया था।
रक्षा आधुनिकीकरण की तेजी Discussion on Bilateral Relations
राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर ने फिलीपींस के चल रहे रक्षा आधुनिकीकरण की तेजी और क्षेत्र में भारत के स्वदेशी रक्षा उद्योग की बढ़ती क्षमताओं और भूमिका से संतुष्टि व्यक्त करते हुए, एक मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की अपनी तत्परता भी जताई। ब्रह्मोस परियोजना इसका एक उदाहरण है।
READ ALSO: 10 Fasting Recipes for Navratri 2025 देवी दुर्गा की पूजा के उत्सव की शुरुआत के साथ 10 उपवास विकल्प
READ ALSO: Shardiya Navratri 2025 Day 1: पहले दिन किस देवी की पूजा की जाती है
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

