SC Farmers will Receive Tractors: जिला में अनुसूचित जाति के किसानों को वर्ष 2025-26 के दौरान एसबी 89 स्कीम के तहत (45 एचपी या उससे ऊपर) अधिकतम 3 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। अनुसूचित जाति के किसान जिसके नाम या परिवार पहचान पत्र में किसी सदस्य के नाम कृषि भूमि है, जो मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत है तथा पिछले 5 वर्षों में ट्रैक्टर पर अनुदान ना लिया हो। ऐसे पात्र किसान 15 जनवरी, 2026 तक विभागीय पोर्टल https://agriharyana.gov.in/ पर अप्लाई कर सकते हैं।
अनुसूचित जाति के किसानों के लिए दस्तावेज SC Farmers will Receive Tractors
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन करते समय अनुसूचित जाति के किसानों को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), बैंक विवरण, अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, कृषि भूमि के स्वामित्व का प्रमाण पत्र/पटवारी रिपोर्ट विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। लक्ष्य से ज्यादा आवेदन होने पर लाभार्थी का चयन जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी (डीएलईसी) द्वारा ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
ट्रैक्टर का पंजीकरण SC Farmers will Receive Tractors
उन्होंने बताया कि लाभार्थी किसान को ट्रैक्टर का पंजीकरण अपने नाम से करवाना होगा तथा अगले 5 वर्षों तक ट्रैक्टर को बेच नहीं सकता। यदि ट्रेक्टर 5 वर्षों से पहले बेचता है तो किसान के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। चयनित किसान विभाग द्वारा अनुमोदित ट्रेक्टर फर्मों में से अपनी पसंद का ट्रेक्टर मोल भाव करके खरीद सकते हैं। किसान अधिक जानकारी के लिए नये बस अड्डा के तृतीय तल पर स्थित सहायक कृषि अभियंता, कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस को सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

