अग्नि शमनकर्मी भवीचंद व रणबीर को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए 8 व 9 अप्रैल को करेंगे हड़ताल : Rajendra Seenand
कैथल। Rajendra Seenand : आगामी 8 व 9 अप्रैल की रा’यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए हरियाणा के सभी 10& अग्निशमन केंद्रों के कर्मचारियों से संपर्क करने के लिए रा’यस्तरीय नेताओं ने चार टीमों का गठन किया है। हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के रा’य प्रधान राजेंद्र सिणद के नेतृत्व में आज जनसंपर्क अभियान जत्था कैथल दमकल केंद्रों के फायर कर्मचारियों से मिला और उनकी सभाएं आयोजित कर हड़ताल में शामिल होने के लिए अपील की। जत्थे में उनके साथ अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के रा’य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण,हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के रा’य महासचिव रामपाल शर्मा भी उपस्थित रहे। यह जत्था,कुरुक्षेत्र,अम्बाला,यमुनानगर के फायर कर्मचारियों से मीटिंग कर हड़ताल में शामिल होने का आहवान करेगा। 
हरियाणा सरकार न्याय देने में देरी कर रही है Rajendra Seenand
कैथल। Rajendra Seenand : हरियाणा फायर विभाग कर्मचारी यूनियन के रा’य प्रधान राजेंद्र सिणद ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार न्याय देने में देरी कर रही है बल्कि शहीद फायर फाइटर भवी चंद,रणवीर सिंह को न्याय दिलाने के लिए फायर कर्मचारीयों को आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का न्याय सामान्य नहीं बल्कि दोयम दर्जे का है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सूरजकुंड में झूला एक्सीडेंट दुर्घटना में मारे गए पुलिस कर्मचारियों को सरकार ने शहीद का दर्जा व एक करोड़ रूपया आर्थिक सहायता राशि परिवार के सदस्य को नौकरी देने की तत्परता से घोषणा की थी, लेकिन मुजेसर सेक्टर 24 कालका जी स्टील कंपनी में भयानक आगजनी और विस्फोट में मारे गए पुलिसकर्मी रवि व फायर कर्मी भवी चंद एवं रणवीर को शहीद का दर्जा, आर्थिक सहायता एक-एक करोड रुपए व परिवार के आश्रितों को नौकरी देने में सरकार देरी कर रही है। सरकार का यह व्यवहार न्याय संगत नहीं है। फायर विभाग के प्रधान राजेंद्र सिणद ने चेतावनी दी है, कि यदि फायर कर्मचारियों को सरकार ने न्याय नहीं दिया और फायर कर्मचारीयों की मांगों का समाधान नहीं किया तो फायर के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में परिवर्तित करने का निर्णय लेंगे।
Related Posts
- Delhi Meerut Expressway : डीएमई पर लूटी थी 1 कार , पुलिस ने लुटेरे को पैर में गोली मारने के बाद दबोच लिया
- Ghaziabad : राजनगर औषधि पार्क में योग साधकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदू नव वर्ष 2083 Yoga practitioners at Rajnagar Auxiliary Park
- Rohtak : Clouds of crisis over crops मौसम की मार से सहमे किसान, गेहूं-सरसों की फसलों पर संकट के बादल
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई है Rajendra Seenand
कैथल। Rajendra Seenand : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के रा’य मुख्य संगठनकर्ता शिवचरण ने कहा कि हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई है और उनके न्याय उचित मांगों के लिए किए जा रहे आंदोलन का नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा समर्थन करता है और सरकार से अपील करता है कि तुरंत प्रभाव से फरीदाबाद आगजनिक घटना के शहीदों को सम्मान, उनके परिवारों को एक-एक करोड रुपए सहायता राशि व नौकरी देकर सरकार न्याय प्रदान करे। सरकार ने यदि फायर कर्मचारी की मांगों को पूरा करने में देरी की और फायर कर्मचारीयों का आंदोलन आगे बढ़ा तो पालिका परिषद और निगमों के 50 हजार कर्मचारी भी इस आंदोलन में कूद पड़ेंगे। अग्निशमन विभाग के प्रधान महेंद्र सिंह,जगदीप,सतबीर, विनोद,सुभाष लिडिंग फायर मैन नरेश कुमार,कृष्ण कुमार, कम्प्यूटर आप्रेटर सुमन आदि मौजूद रहे।
Also Read : VHCA Annual Festival : वीएचसीए ने मनाया वार्षिक महोत्सव कारवाँ 2026
Also Read : killing of Cows Karnal (इंद्री) धमन हेड़ी के पास पश्चिमी यमुना नहर से 6-7 गौवंश के अवशेष बरामद
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
Related Posts
- Delhi Meerut Expressway : डीएमई पर लूटी थी 1 कार , पुलिस ने लुटेरे को पैर में गोली मारने के बाद दबोच लिया
- Ghaziabad : राजनगर औषधि पार्क में योग साधकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदू नव वर्ष 2083 Yoga practitioners at Rajnagar Auxiliary Park
- Rohtak : Clouds of crisis over crops मौसम की मार से सहमे किसान, गेहूं-सरसों की फसलों पर संकट के बादल

