Appeal for Relief Cinema Hall Tickets: दिल्ली समेत पूरे देश के सिनेमाघरों में अब पहले जैसी रौनक नहीं रही। कभी वीकेंड पर लंबी कतारों और हाउसफुल बोर्ड से चमकते सिनेमा हॉल अब दर्शकों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। एक तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई-नई फिल्में और वेब सीरीज़ की भरमार है, तो दूसरी ओर सिनेमा मालिक टिकटों पर भारी जीएसटी और बढ़ते खर्चों से परेशान हैं।
Appeal for Relief Cinema Hall Tickets
कोरोना महामारी के बाद से हालात और भी खराब हो गए हैं। अब दर्शकों की प्राथमिकता बदल चुकी है. वे सिनेमाघर जाने के बजाय अपने घर की सुविधा में, मोबाइल या टीवी पर ही फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं। साल 2025 में अब तक बस 2-4 फिल्में ही ऐसी आई हैं जिन्होंने हिट का दर्जा पाया। जैसे छावा, सैय्यारा और रेट 2। बाकी फिल्मों की तो लागत भी नहीं निकल पा रही।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
सिनेमाघरों को राहत देने की अपील Appeal for Relief Cinema Hall Tickets
इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन Brijesh Goyal ने Prime Minister Narendra Modi को पत्र लिखकर सिनेमाघरों को राहत देने की अपील की है। उनका कहना है कि मौजूदा समय में टिकट पर 12 से 18 प्रतिशत तक GST लग रहा है, जो दर्शकों के लिए टिकट को महंगा बना रहा है।
सीटीआई की मांग है Appeal for Relief Cinema Hall Tickets
- 200 रुपये तक के टिकट पर सिर्फ 5% जीएसटी हो
- 200 रुपये से ऊपर के टिकट पर 12% जीएसटी लागू हो
अगर सरकार इस पर विचार करती है, तो एक टिकट पर 40 से 50 रुपये तक की राहत मिल सकती है। इससे दर्शकों का रुझान सिनेमाघरों की ओर फिर से लौट सकता है, और थिएटर मालिकों को नई ऊर्जा मिल सकती है। बृजेश गोयल के अनुसार “अब दर्शक पूरे साल में एक या दो फिल्मों के लिए ही सिनेमाघर जाते हैं। सिनेमा चलाना अब शौक नहीं, घाटे का सौदा बनता जा रहा है। समय आ गया है कि सरकार मनोरंजन उद्योग को भी टैक्स राहत दे, जिससे यह सेक्टर फिर से खड़ा हो सके।”
Also Read: CEIR Portal के माध्यम से गुम हुए 4 हज़ार मोबाइल मालिकों को दिलवाए
Also Read: Labor Day in America: अमेरिका में श्रमिक दिवस पर ट्रंप की नीतियों के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

