बावल: Valmiki Banara जिले में कस्बा बावल के वाल्मीकि मोहल्ले में गत 10 मार्च की रात बनवारा निकालते समय हुई मारपीट और पत्थरबाजी की वारदात में शुक्रवार को नया मोड़ आया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे इस वारदात से जुड़ा दूसरा पक्ष एसपी से मिला। इन्होंने एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा से कहा कि कौन पीटा गया, किसको चोट लगी, इस बात की पुलिस जांच कराए। उन्होंने कहा कि राकेश के परिवार ने पुलिस को गुमराह कर योजना बनाकर उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। झगड़े की खुद सूचना देने के बावजूद पुलिस पर भी उनकी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाने वाले इस पक्ष ने कहा कि वे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहते हैं। मांग की।
Bawal Valmiki Mohalla Clash प्रदीप कुमार, हीरा सिंह और सुनीता ने कहा कि 9 मार्च को उनके घर पर लड़की की शादी थी। गत 10 की रात ट्रेन से उनके रिश्तेदारों को बठिंडा जाना था, जिसके लिए परिवार के कुछ लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। इस दौरान राकेश का परिवार लाठी-डंडों के साथ बनवारा निकालते हुए उनके घर के सामने पहुंचा। तब डीजे को उनके घर से आगे ले जाने की बात दूसरे पक्ष ने कही। इसके बाद बनवारे में शामिल लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हल्ला बोल दिया, जिसमें उनके परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष ने कहा कि हमने इस बाबत एक सूचना पुलिस को दी मगर पुलिस ने हमारा पक्ष जाने बिना ही परिवार और रिश्तेदारों पर लाठीचार्ज किया जबकि हमला राकेश के परिवार ने किया।
Related Posts
- Jind वीडियो कॉल पर बात कर रहा था ड्राइवर, डिवाइडर से टकरा कर पलटी रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस Uchana bus accident Jind
- Panipat बदमाशों ने दिनदहाड़े एक मनी एक्सचेंज सेंटर को बनाया निशाना, 6 राउंड फायर किए Money Exchange Center Firing Panipat
- नरेंद्र मोदी : भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को योजना की 22 वीं किस्त जारी की गई -किसान सम्मान निधि योजना
Bawal Valmiki Mohalla Clash दूसरे पक्ष की शिकायत के अनुसार जैसे ही बनवारा उनके घर के सामने पहुंचा, तब उनके घर के सामने गाने पर गंदे इशारे करने लोगों ने शुरू कर दिए। उन्होंने जब इसका विरोध किया और डीजे को आगे ले जाकर बजाने की बात कही तो उन्होंने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों पर राकेश, संतलाल उर्फ सौदागर, महेश उर्फ लल्लन, राजेश, गजराज इत्यादि ने हमला कर दिया, जिसमें नीलम, जवाहर लाल, सोमा देवी सहित कई लोग घायल हो गए। खास यह है कि एसपी को दी शिकायत में दूसरे पक्ष ने पुलिस जवान अनिल और कर्ण सिंह पर पहले पक्ष के साथ मिलीभगत करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने एसएचओ के मना करने के बावजूद गंदी-गंदी गालियां दी और पूरी रात टार्चर किया। अस्पताल में भी इन दोनों ने किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत में एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और न्याय दिलवाने की मांग की।
क्या है पूरा मामला Bawal Valmiki Mohalla Clash
बावल के वाल्मिकी मोहल्ला में गत 10 मार्च की रात भाजपा कार्यकर्ता पुष्प कुमार के भतीजे अंकित का बनवारा निकला था। दूल्हे के पिता राकेश और चाचा पुष्प कुमार ने अपने गौत्र की लड़की से विवाह करने के विरोध में प्रेम कुमार और जगदीश पर साजिश के तहत बनवारे के दौरान ईंट-पत्थर और लाठी, डंडों से हमला करने का आरोप लगाया था। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची कसोला और बावल थानों की पुलिस ने स्थिति का नियंत्रित किया और पुलिस सुरक्षा में रात में बनवारा और दूसरे दिन दूल्हे की घुड़चढ़ी करवाई। उधर अब दूसरे पक्ष ने अपने पर लगे सभी आरोपों को झूठा बताते हुए राकेश और पुष्प कुमार पर ही साजिश के तहत हमला कराने की शिकायत एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा को सौंप दी है।
इस मामले की जांच करेंगे डीएसपी बावल Bawal Valmiki Mohalla Clash
डीएसपी हैडक्वाटर रविंद्र कुमार ने पीड़ितों की शिकायत सुनने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिकायत डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण को भेजकर मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है। अब डीएसपी की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ।
Also Read: पति Adityadhar के Birthday पर Yami Gautam ने लुटाया प्यार, शेयर कीं अनदेखी Photos
Also Read: सिल्क रूट से शुरू हुआ सफर, बॉलीवुड में हिट गानों से चमके मोहित चौहान silk route Mohit Chauhan
Related Posts
- Jind वीडियो कॉल पर बात कर रहा था ड्राइवर, डिवाइडर से टकरा कर पलटी रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस Uchana bus accident Jind
- Panipat बदमाशों ने दिनदहाड़े एक मनी एक्सचेंज सेंटर को बनाया निशाना, 6 राउंड फायर किए Money Exchange Center Firing Panipat
- नरेंद्र मोदी : भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को योजना की 22 वीं किस्त जारी की गई -किसान सम्मान निधि योजना

