ट्रांस हिंडन business investment scam इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति से निवेश के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वसुंधरा निवासी मनीष कुमार ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दी थी। मनीष के मुताबिक उनके परिचित सतेंद्र चौधरी निवासी वसुंधरा सेक्टर 2 ने सुभाष सैनी निवासी पिलानी, राजस्थान और महेंद्र सिंह चूड़ावत निवासी उदयपुर से मुलाकात कराई थी।
business investment scam सुभाष सैनी ने उन्हें सतेंद्र चौधरी के आवास पर बुलाकर कहा कि उनका सोलर का बिजनेस है और उनका राजस्थान सरकार से एग्रीमेंट हो गया है। सुभाष सैनी ने मनीष को बिजनेस में 10 लाख रुपये लगाने की बात कही। इतना ही नहीं सुभाष सैनी ने पूरा पैसा तीन माह में मुनाफे के साथ देने का वादा किया। इस पर मनीष ने 7.75 लाख कैश और बाकी सवा दो लाख उसके बैंक खाते में ट्रांसफर करा दिए। पीड़ित का कहना है कि रुपये दिए हुए दो साल का समय हो चुका है। न तो मुनाफे का रुपया दिया और न ही उसका मूलधन लौटाया। अब रुपये देने से साफ इनकार कर दिया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी इसी प्रकार कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रुपये ठगी कर चुके हैं। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read: Kumaon University कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्र पत्रिका ‘विमर्श’ के तृतीय संस्करण का लोकार्पण
Also Read: Padma Shri Sunil Dabas मेवात वीरों और वीरांगनाओं की धरती : पद्मश्री सुनील डबास