Big Action in Delhi 2026: रिश्वतखोरी पर बड़ा प्रहार, 4 कर्मचारी Arrest

Big Action in Delhi 2026

Big Action in Delhi 2026 केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते

नई दिल्ली: Big Action in Delhi 2026 केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

Big Action in Delhi 2026 पहला मामला दिल्ली के शाहदरा उत्तरी क्षेत्र से जुड़ा

पहला मामला दिल्ली के शाहदरा उत्तरी क्षेत्र से जुड़ा है, जहां नगर निगम के एक बेलदार और एक जूनियर इंजीनियर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके मरम्मत किए गए मकान को न गिराने के बदले बेलदार ने उससे 80 हजार रुपए की मांग की थी। इस शिकायत के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 31 मार्च 2026 को मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

Big Action in Delhi 2026 इस दौरान बेलदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया

Big Action in Delhi 2026
Big Action in Delhi 2026

जांच के दौरान 1 अप्रैल 2026 को एजेंसी ने जाल बिछाया। इस दौरान बेलदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जब वह शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए अपने लिए और जूनियर इंजीनियर के लिए 70 हजार रुपए मांग रहा था। मामला सामने आने के बाद जूनियर इंजीनियर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Big Action in Delhi 2026 शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे जारी किए गए

दूसरा मामला नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर क्षेत्र का है, जहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक संरक्षण सहायक समेत दो लोगों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे जारी किए गए एक नोटिस को रद्द करने और काम जारी रखने की अनुमति देने के बदले इन दोनों ने उससे 3 लाख 50 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में बातचीत के बाद यह रकम 3 लाख 10 हजार रुपए पर तय हुई और शिकायतकर्ता से कहा गया कि वह एक लाख रुपए अग्रिम के रूप में दे।

Big Action in Delhi 2026 इस शिकायत के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 30 मार्च को मामला दर्ज किया

इस शिकायत के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 30 मार्च को मामला दर्ज किया। इसके बाद 1 अप्रैल को जाल बिछाकर एक आरोपी कर्मचारी को रंगेहाथों पकड़ लिया गया, जब वह एक लाख रुपए की रिश्वत ले रहा था। जांच के दौरान संरक्षण सहायक की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Big Action in Delhi 2026 भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

Big Action in Delhi 2026
Big Action in Delhi 2026

फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी उनसे रिश्वत मांगता है, तो वे इसकी शिकायत जरूर करें, ताकि ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।

also reads:New Delhi Updates 2026: RML Hospital की cardiac team ने complex heart surgery complete की

also reads:जींद के देशखेड़ा गांव में भीषण आग: तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान

also reads:Delhi Crime 2026: Prashant Vihar में Crackdown, मोबाइल छीनने वाला Wanted युवक गिरफ्तार

also reads:Delhi Police’s Explosive Action 2026: अवैध हथियार के साथ चेनू गैंग का सदस्य गिरफ्तार

also reads:NMMS Scholarship Result: जींद के 137 विद्यार्थी पास, 9वीं से 12वीं तक हर महीने मिलेगी छात्रवृत्ति

also reads:Jind CIA Staff Action : तीन युवक गिरफ्तार, 4 पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद

also reads:Delhi Updates 2026: Patparganj Police की Explosive Action, खतरनाक आरोपी घंटों में Arrest

Follow Us: http://www.facebook.com

Follow Us:http://digitalsamaj.com

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp