Jind: अवैध फैक्टरी मालिक की निशानदेही पर बम पटाखे बरामद

जींद। बिना अनुमति के विस्फोटक सामग्री से पटाखो को निर्माण कर लोगों की जान जोखिम मे डालने के रिमांड पर लिए आरोपित की निशानदेही पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने विस्फोट सामग्री को बरामदगी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पाया गया कि आरोपित ने अपनी क्रोकरी की दुकान के पीछे गोदाम बना कर उसमें ं छुपाया हुआ था। पुलिस अरोपित से पूछताछ कर रही है।

सफीदो में गत सात मार्च को अवैध फैक्टरी मे आग लगने से हुई महिला मजदूरों की मौत के बाद पुलिस ने गांव कुरड़ मे छापेमारी की थी। जहां पर किराये के मकान मे बिना अनुमति के बंब पटाखे की फैक्टरी चल रही थी। वहां पर काफी मात्रा मे विस्फोट सामग्री बरामद की थी। शिकायत के आधार पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने गत 11 मार्च को सफीदों निवासी सतनाराण, राकेश समेत चार लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ लोगों की जान जोखिम में डालने, मजदूरों को बंधक बना कर रखने, विस्फोट सामग्री का भंडारण करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपित सतनारायण को गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन के रिमाडं पर लिया था।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि उसने एमजी रोड पर क्रोकरी की दुकान बनाई हुई। जिसके पीछे गोदाम में कुछ सामान बचा हुआ है। मंगलवार को डूयटी मजिस्ट्रेट तहलसीदार राजेश गर्ग के नेतृत्व मे एमजी रोड आरोपित सतनारायण की दुकान पर दस्तक दी और सर्च अभियान चलाया। जिसके दौरान पीछे गोदाम से स्मॉग कैंडल, रॉकेट, फुलझड़ी, धरतीमार बम, बीड़ी बम, मिक्स पटाखे बरामद अन्य सामग्री बरामद हुई। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। आरोपित सतनारायण के खिलाफ शहर थाना सफीदों में गैर इरादतन समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत अलग से मामला दर्ज है। जिसमें 12 महिला मजदूरों की मौत हो चुकी है। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रिमांड पर लिए आरोपित की निशानदेही पर उसकी दुकान में सर्च अभियान चलाया था। जिसमे कुछ बम पटाखों की पेटियां बरामद हुई हंै। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Also Read: Husband Attacked His Two Wives : पहली पत्नी से बच्चे न होने पर गत 2 मार्च को लाया था दूसरी पत्नी

Also Read: Attempt to Kidnap : पुरानी अनाजमंडी में 1 व्यापारी के अपहरण का प्रयास, मचा हड़कंप

Also Read: Bombs and Firecrackers Recovered From Factory : 12 मौतों के दर्दनाक हादसे के बाद खुलासा ,सफीदों में अवैध पटाखा फैक्टरी, गोदाम से बम बरामद

Also Read: Hansi : Prime Minister National Apprenticeship Fair: DC डॉ राहुल नरवाल की अध्यक्षता में पहली बार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp