CEIR Portal के माध्यम से गुम हुए 4 हज़ार मोबाइल मालिकों को दिलवाए

CEIR Portal

01 जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2025 की अवधि में गुम हुए फोन दिलाए CEIR Portal

गुरुग्राम में सर्वाधिक 1,195 मोबाइल फ़ोन को उनके मालिकों को वापस लौटाए  गए। सोनीपत ने इस क्षेत्र में 609 ,यमुनानगर में 288 मोबाइल फ़ोन लौटाए गए CEIR Portal

चंडीगढ़: ( CEIR Portal) हरियाणा पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल के जरिये मोबाइल फोन ट्रेसिंग में इस वर्ष उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। 01 जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2025 की अवधि में लगभग 4 हज़ार मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए गए। यह उपलब्धि हरियाणा को देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा करती है जहाँ तकनीक और पुलिस समन्वय ने आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाया है। गुरुग्राम में सर्वाधिक 1,195 मोबाइल फ़ोन को उनके मालिकों को वापस लौटाए गए। सोनीपत ने इस क्षेत्र में 609 ,यमुनानगर में 288 मोबाइल फ़ोन लौटाए गए। हिसार, रेवाड़ी, सिरसा और पलवल जैसे जिलों ने भी अच्छे परिणाम देकर इस पहल को और मज़बूत बनाया है।

CEIR Portal क्या है प्रक्रिया….. 

CEIR Portal

CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) भारत सरकार की एक व्यवस्था है, जिसका मकसद चोरी या गुम हुए मोबाइल फ़ोन का गलत इस्तेमाल रोकना है। हर मोबाइल का एक यूनिक 15 अंकों का IMEI नंबर होता है। जैसे ही कोई मोबाइल चोरी या खोने की शिकायत CEIR पोर्टल पर दर्ज की जाती है, उसका IMEI नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है। इससे वह मोबाइल किसी भी भारतीय नेटवर्क पर काम नहीं करता और अपराधियों के लिए बेकार हो जाता है।

इसके लिए पहले पुलिस में शिकायत दर्ज करनी होती है, फिर www.ceir.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर, शिकायत की डिटेल, IMEI नंबर और पहचान प्रमाण भरना होता है। जैसे ही किसी अन्य व्यक्ति द्वारा चोरी किये हुए मोबाइल में सिम कार्ड डाला जाता है तो इसका पुलिस थाने तथा मोबाइल के मालिक के पास एक अलर्ट जाता है। मोबाइल मिल जाने पर इसी पोर्टल से उसे अनब्लॉक भी कराया जा सकता है। इस पोर्टल से चोरी हुए मोबाइल की रिकवरी आसान होती है और नागरिकों की सुरक्षा भी बढ़ती है।

CEIR Portal नागरिकों के लिए अपील

CEIR Portal

हरियाणा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो घबराने की बजाय तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा सीधे सीईआईआर पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें। मोबाइल का आईएमईआई नंबर दर्ज करने से फोन को ट्रेस करना आसान हो जाता है और उसके वापस मिलने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है।

Also Read: Labor Day in America: अमेरिका में श्रमिक दिवस पर ट्रंप की नीतियों के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन

Also Read: Kim Leaves to Watch Military Parade: पुतिन, शी चिनफिंग के साथ सैन्य परेड देखने के लिए चीन रवाना हुए किम जोंग उन

Also Read: Xi and Putin Reaffirm Old Friends Relationship: अमेरिकी चुनौतियों के बीच शी और पुतिन ने ‘पुराने मित्र’ वाले संबंधों की पुष्टि की

Also Read: Xi and Putin Reaffirm Old Friends Relationship: अमेरिकी चुनौतियों के बीच शी और पुतिन ने ‘पुराने मित्र’ वाले संबंधों की पुष्टि की

Follow Us: Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp