नई दिल्ली। Chhath Puja 2025 आस्था का महापर्व छठ पूजा नजदीक है, और दिल्ली में यमुना नदी के किनारे छठ घाटों पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नए घाटों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, साथ ही जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) लगातार पानी के सैंपल की जांच कर रहा है, ताकि व्रतियों को स्नान के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो।
Chhath Puja 2025 दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत अनिल मिश्रा ने बताया कि कालिंदी कुंज में यमुना के जल का समय-समय पर सैंपल लेकर उसकी जांच की जा रही है। हम पानी की गुणवत्ता के पैरामीटर चेक करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो कि यह स्नान के लिए उपयुक्त है। सैंपल को नियर ओखला लैब में भेजा जाता है, और सभी रिपोर्ट्स के आधार पर हम समन्वय करते हैं। वर्तमान में जल की गुणवत्ता स्नान के लिए ठीक है। उन्होंने यह भी बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के कार्य में सुधार हुआ है।
Related Posts
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ घाटों का निरीक्षण किया Chhath Puja 2025

Chhath Puja 2025 बता दें कि बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पर्व की तैयारियों के तहत वजीराबाद स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि श्रद्धा, आस्था और शुचिता के इस पर्व को लेकर दिल्ली सरकार उत्साहित है। सरकार का संकल्प है कि छठ व्रतधारियों को पूरा सम्मान और अपनापन मिले।
श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही Chhath Puja 2025
Chhath Puja 2025 मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छठ महापर्व के दौरान सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि छठ पर्व पर प्रकृति के प्रति समर्पण हमें पर्यावरण की सुरक्षा का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देशा था कि घाट पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और भीड़ प्रबंधन की सभी तैयारियां समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं, ताकि छठ पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Chhath Puja 2025 दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि छठ पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन न होकर स्वच्छता, संस्कृति और सुशासन का प्रतीक बने। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रभाव रूप से कार्यरत है कि हर श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना कर सके।
Read Also: Bhai Dooj 2025: तिथि, अनुष्ठान और भारत भर में सांस्कृतिक महत्व
Read Also: Diwali Greetings 2025: परिवार व दोस्तों को दे दीपावली की शुभकामनाएँ
Read Also: Diwali Quotes 2025: दिवाली भारत के शानदार त्योहारों में से एक……..
Read Also: Heartfelt Diwali Quotes 2025: दीपावली पर संदेश, शुभकामनाएँ और व्हाट्सएप पोस्ट करें
Read Also: Traditional Diwali Wishes 2025: इस दिवाली पर आपनों को भेजें शुभकामनाएँ
Read Also: Diwali 2025: दिवाली 20 अक्टूबर को है या 21 अक्टूबर 2025 को? जानें सही तारीख और महत्व
Read Also: Radha Kund Snan 2025: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड स्नान अत्यंत महत्वपूर्ण
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

