Cyber Fraud : साइबर ठगों ने बैंक कर्मी से ठगे 11 लाख

Cyber Fraud

करोना बीमा पॉलिसी को लाभ के साथ क्लेम का दिया झांसा : Cyber Fraud

जींद Cyber Fraud: साइबर ठगों द्वारा बैंक कर्मी से करोना काल बीमा पॉलिसी के नाम पर लगभग 11 लाख रुपये ठगने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
गांव बहबलपुर निवासी आनंदपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीएनबी बैंक उचाना में हैड कैशियर के पद पर डयूटीरत है। गत पांच फरवरी को उसके पास कॉल आई। जिसने बताया कि वह मुंबई आफिस सूर्यकांत बोल रहा हूं। आपकी मेट लाइफ पॉलिसी में करोना टाइम में 19 लाख रुपये का अतिरिक्त लाभ आया है। जिसके क्लेम के लिए आपको कुछ डिटेल शेयर करनी है।

साइबर ठगी का नया तरीका: कोरोना पॉलिसी क्लेम के नाम पर 11 लाख साफ : Cyber Fraud

जींद Cyber Fraud: जिसके लिए आपको साढ़े 34 हजार रुपये रिफंडेबल तथा एक लाख 16 हजार 700 रिफंडेबल जमा करवाने हैं। उन्होंने एसबीआई बंैक का खाता दिया। जो सूर्य प्रकाश सीए का था। जिस पर उसने राशि को खाते में ट्रांसफर कर दिया। गत नौ फरवरी करे एक कॉल आई। जिसने बीमा लोकपाल से बताया और अपना नाम त्रिपाठी बताया। जिसने फाइल उसके पास आने की बात कही और फिर राशि को डलवा लिया। फिर दूसरे नंबर से कॉल आया और कहा कि आपकी पत्नी की बीमा पॉलिसी है। उसको भी क्लेम कर लो। फिर खाता नंबर देकर एक लाख 96 हजार रुपये डालने के लिए कहा। जो उसने गत 19 फरवरी को डलवा दिया। जिसके बाद दूसरे नंबर से सीए बताने वाले अशोक की कॉल आई। जिसने रिफंडेबल चार लाख 30 हजार रुपये जमा करवा लिए। गत 12 मार्च तक दस लाख 99 हजार 894 रुपये आरोपितों के अलग-अलग खातों में जमा करवा चुका था। आरोपितों द्वारा लगातार डिमांड के चलते हुए उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ। साइबर थाना के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने आनंदपाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Cyber Fraud

Also Read : रूस में भारतीय युवक की मौत : रूस में मारे गए युवक अनुज का शव गांव पहुंचा, परिवार में मातम

Also Read : Ashok Vihar में Hanuman Janmotsav 2026 का Grand Spectacular Celebration, भक्तों ने धूमधाम से मनाया

Also Read : Jind युवक की सड़क हादसे में मौत के सवा माह बाद दर्ज हुआ मामला Accident death Case

 

 

Follow Us:YouTube

Follow Us: Facebook

 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp