Gaziabad: शराब को लेकर विवाद बना हिंसक, लाठी-डंडों से हमला; चार के खिलाफ केस दर्ज Alcohol Turns Violent

driver robbery case, man disguised as woman crime, pickup driver attacked and looted, Haryana robbery news, brick attack robbery case,ladwa illegal khokha fight

Digital Samaj गाजियाबाद। Alcohol Turns Violent मसूरी थाना क्षेत्र के जाटव मोहल्ले में शराब पीने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि चार लोगों ने मिलकर एक युवक और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 29 मार्च की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित टोनी पुत्र बलजीत सिंह के अनुसार, उनके बड़े भाई राकेश कुमार का पड़ोसी धीरज कुमार के साथ शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। जब टोनी बीच-बचाव करने पहुंचे और झगड़े का कारण पूछने लगे, तो मामला और बढ़ गया।

Alcohol Turns Violent आरोप है कि धीरज और राहुल (पुत्र वीर सिंह) के साथ नरेश और वंश ने मिलकर गाली-गलौच शुरू कर दी और चारों ने एकजुट होकर टोनी व उनके परिजनों पर लाठी-डंडों और घूंसे से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित टोनी ने इस संबंध में थाना मसूरी में राहुल, धीरज, नरेश और वंश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: टीलामोड़ में युवक की मौत, ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप, दो गिरफ्तार Youth dies Tilamod

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp