जींद। शिविर में आई 25 शिकायतें : लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में 25 शिकायतें प्राप्त हुई। डीसी ने सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्हें संबंधित विभागों को सौंप कर नियम अनुसार कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में गांव मंाडी खुर्द निवासी सोहनलाल ने बिजली बिल दुरुस्त करवाने, लिजवाना खुर्द निवासी ब्रिजेश ने एमएमएपीयूवाई योजना के तहत लोन की किश्त में सब्सिडी दिलवाने, जैन नगर निवासी संदीप ने दुकान के बिजली बिल को दुरूस्त करवाने तथा दिल्लूवाला निवासी पूनम ने हर घर हर ग्रहणी योजना व दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित समस्या रखी। वहीं गांव राजगढ़ ढोबी के ग्रामीणों ने जोहड़ के बंद पानी को खुलवाने, गांव ढिगाना निवासी मौलड राम ने बिजली बिल ठीक करवाने तथा सुभाष नगर खेड़े वाली गली निवासियों ने गली में सीवर ढक्कन ऊंचा करने एवं धड़ा बनाए जाने से आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर शिकायत दी।
DC : आमजन की रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की अनूठी पहल है समाधान शिविर : शिविर में आई 25 शिकायतें

इसी प्रकार दुर्गा कॉलोनी निवासी वीरमती ने राशन कार्ड संबंधित शिकायत, कृष्णा कॉलोनी निवासी वीरमती ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण घरेलू बिजली बिल में राहत देने तथा मेन बाजार निवासी शालू रानी ने बिजली विभाग द्वारा लगाए गए कमर्शियल मीटर के जुर्माने को माफ करवाने के संबंध में प्रार्थना की। डीसी ने सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए।
Related Posts
- मेडिकल उपकरण की जगह क्यों भेजी गई ईंटें, 2.88 लाख रुपये हड़पे: Sent Bricks Instead of Medical Equipment
- गाली-गलौज के विरोध पर क्यों हुई मारपीट: Physical Assault Following Protest
- Fatehabad पुलिस के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद हुआ तमाशा देखते खड़े वर्दीधारी Guru Nanank Pura Murder Fatehabad
समाधान शिविर , शिविर में आई 25 शिकायतें, समाधान करने के दिए निर्देश : DC
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि समाधान शिविर और सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई कर उनका जल्द निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार लगाए जा रहे समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला तथा उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। जिनमें आमजन की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाता है। इस दौरान समाधान शिविर में डीएमसी सुरेंद्र सिंह, सीटीएम मोनिका रानी, आरटीए सचिव गिरीश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Also Read :Jind News : दुकान की सौदेबाजी कर सवा नौ लाख 24 हजार 200 रुपये हड़पे, दो पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Also Read :Jind :fraud case दुकान की सौदेबाजी कर सवा नौ लाख हड़पे, दो पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Follow Us: Facebook
Related Posts
- मेडिकल उपकरण की जगह क्यों भेजी गई ईंटें, 2.88 लाख रुपये हड़पे: Sent Bricks Instead of Medical Equipment
- गाली-गलौज के विरोध पर क्यों हुई मारपीट: Physical Assault Following Protest
- Fatehabad पुलिस के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद हुआ तमाशा देखते खड़े वर्दीधारी Guru Nanank Pura Murder Fatehabad

