दुकान की रजिस्ट्री करवाने तथा राशि वापस लौटाने से मना करने का आरोप : दुकान की सौदेबाजी
जींद। दुकान की सौदेबाजी — शहर थाना सफीदों पुलिस ने सफीदों में दुकान की सौदेबाजी कर नौ लाख 24 हजार 200 रुपये हड़पने पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।
दुकान की सौदेबाजी कर सवा नौ लाख हड़पे, दो पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज : दुकान की सौदेबाजी
सफीदों के वार्ड चार निवासी सुशील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पीर बाबा के पास दुकान है। गांव खेड़ा खेमावती अंकित तथा रवि उसके पास आए। दोनों आरोपितों ने कहा कि उन्होंने बगल में पड़ी दुकान को खरीद लिया है। वह उस दुकान को किराये पर देना चाहते हैं। जिसके किराया आरोपितों ने एक लाख रुपये बताया। दुकान की Registry अंकित के नाम बताया। 15 सितंबर 2025 तक किरायानामा लिखवा लिया गया। कुछ समय के बाद अंकित उसके पास आया और कहा कि उसे दुकान को बेचना है।
Related Posts
- Karnal सावन से ठीक पहले शिव मंदिर में डाका: चौकीदार को कमरे में बंद कर 5 लाख के चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़े चोर, DVR भी उखाड़ा karnal shiv mandir chori
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- Teacher ने पीछा छुड़ाने की दी थी धमकी, 2 घंटे बाद आरोपी ने कर दी हत्या School Teacher Murder Faridabad
दुकान की रजिस्ट्री करवाने तथा राशि वापस लौटाने से मना करने का आरोप : दुकान की सौदेबाजी
जिसके लिए 35 Lakh रुपये कीमत रखी। जिस पर उसने रुपये न होने की बात कही। फिर कुछ समय के बाद उसने सात लाख रुपये अंकित को दे दिए। बकाया राशि रजिस्ट्री के समय देने को कहा। फिर बाद में रजिस्ट्री Bank में रखी होने की बात कह कर दो लाख 24 हजार 200 रुपये और ले लिए। जनवरी 2026 में रवि दुकान पर आया और दुकान खाली करने के लिए कहा। जब उसने दुकान किरायानामा लिखवाने के दौरान एक साथ होने तथा दुकान अंकित के नाम होने की बात कही। आरोपितों ने उसके रुपये ब्याज समेत वापस देने की बात कही। आरोपित न तो रजिस्ट्री करवा रहे हंै और न ही उसके रुपये वापस लौटा रहे है। आरोपित दुकान भी खाली करने का दबाव बना रहे हैं। शहर थाना पुलिस ने सुशील की शिकायत पर अंकित तथा रवि के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना के जांच अधिकारी चंद्रपाल ने बताया कि व्यक्ति ने दुकान की सौदेबाजी कर राशि हड़पने की शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Also Read :Jind : कार ने मारी टक्कर आटो चालक घायल Auto driver injured after being hit by a car
Follow Us: Facebook