Delhi Meerut Expressway : डीएमई पर लूटी थी 1 कार , पुलिस ने लुटेरे को पैर में गोली मारने के बाद दबोच लिया

Delhi Meerut Expressway

डीएमई पर लूटी थी कार, पुलिस ने गोली मारकर दबोचा Delhi Meerut Expressway

गाजियाबाद। Delhi Meerut Expressway : गाजियाबाद वेव सिटी थाना पुलिस ने लुटेरे को पैर में गोली मारने के बाद दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि अभियुक्त ने 4 मार्च को लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरे की पहचान पुलिस ने लव के रूप में की है। लूट के मामले में इससे पहले भी दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने दर्शन और राज को 7 मार्च को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक एक अन्य आरोपी योगेंद्र अभी फरार है।

पुलिस ने यक्ष ऐप की मदद से आरोपी लव की पहचान और लोकेशन पता लगाई Delhi Meerut Expressway

गाजियाबाद। Delhi Meerut Expressway :एसीपी प्रियाश्री पाल ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर 4 मार्च को बदमाशों ने एक टाटा नेक्सॉन कार और मोबाइल लूट लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुलासे के लिए कई टीमों को गठन किया गया था। पुलिस ने यक्ष ऐप की मदद से आरोपी लव की पहचान और लोकेशन पता लगाई।
बुधवार देर रात पुलिस ने गिरधरपुर से अपने घर की ओर जाते हुए लव को दबोचने का प्रयास किया। बाइक सवार लव को चेकिंग के दौरान रोकने का इशारा किया गया तो उसने बाइक कच्चे रास्ते पर उतारकर दौड़ा दिया। बारिश होने के कारण उसकी बाइक फिसल गई। पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी।

गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया Delhi Meerut Expressway

गाजियाबाद। Delhi Meerut Expressway : पूछताछ में आरोपी ने डासना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने का जुर्म भी कबूल किया है। लव के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हापुड़ से चोरी की गई स्पलैंडर बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि डीएमई लूटकांड में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ में गोली लगने के बाद लव को डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के ल‌िए भर्ती कराया गया है।
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp