इंदौर:Indore update इंदौर के एक सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने 29 वर्षीय विचाराधीन कैदी के दिल में साल भर से धंसी तीन सुइयों को जटिल सर्जरी के जरिये बाहर निकालकर उसे नया जीवन दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों के मुताबिक, ये सुइयां इस व्यक्ति पर एयरगन जैसी बंदूक से दागी गई थीं और दिल में इनके धंसने के बाद उसका अब तक जिंदा रहना किसी करिश्मे से कम नहीं है।शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के शल्य चिकित्सक डॉ. सुमित प्रताप सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मरीज को छाती के बायीं तरफ चुभन और दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Indore update:सिंह ने बताया कि सीटी स्कैन और इकोकार्डियोग्राफी की रिपोर्ट देखकर चिकित्सक चौंक गए क्योंकि उन्होंने पाया कि मरीज के दिल में तीन सुइयां धंसी हैं।उन्होंने बताया,‘‘हमने आठ घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद मरीज के दिल से ये सुइयां निकालीं जिनकी लंबाई एक से 2.5 इंच के बीच है। जिस तरह ओपनहार्ट सर्जरी का ऑपरेशन होता है, उसी तरह यह ऑपरेशन किया गया।’’सिंह ने बताया कि सर्जरी के बाद मरीज की हालत ठीक है। उन्होंने कहा,‘‘करिश्मा ही है कि यह व्यक्ति दिल में तीन सुइयां धंसी होने के बावजूद साल भर तक जिंदा रहा। सुइयों के कारण उसके दिल में सूजन आ गई थी और इस अंग का हुलिया ही बदल चुका था।’’
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
Indore update:अधिकारियों ने बताया कि इस व्यक्ति पर 2024 के दौरान दिल्ली में पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर एयरगन जैसी बंदूक से सुइयां दागी गईं थीं जो उसकी छाती, गले और सिर में लगी थीं अधिकारियों के मुताबिक, इस व्यक्ति के शरीर के दूसरे अंगों से तो सुइयां निकाल ली गई थीं, लेकिन दिल में तीन सुइयां धंसी रह गई थीं।उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति एक आपराधिक मामले में स्थानीय जेल में बंद है।
Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी
Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना
Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित
Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी

