delhi police 2026 updates:delhi police manan sharma दिल्ली पुलिस ने 6 साल से फरार चल रहे अपराधी मनन शर्मा को किया गिरफ्तार

delhi police manan sharma

नई दिल्ली: delhi police manan sharma राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी सेक्टर-10, थाना द्वारका साउथ की टीम ने 6 साल से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मनन शर्मा को साल 2020 में दर्ज एक मामले में घोषित अपराधी घोषित किया गया था। वह लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते न्यायालय ने अगस्त 2025 में उसे भगोड़ा घोषित किया। आरोपी के खिलाफ थाना द्वारका उत्तर में एफआईआर दर्ज की गई थी।

द्वारका साउथ के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार शाह के नेतृत्व delhi police 2026 updates

नई दिल्ली: delhi police manan sharma आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना द्वारका साउथ के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार शाह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में एसआई रजत मलिक (इंचार्ज पीपी सेक्टर-10), एएसआई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल प्रवेश और हेड कांस्टेबल रोहित भाटी शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी द्वारका किशोर कुमार रेवाला के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस टीम लगातार घोषित अपराधियों की तलाश में जुटी हुई delhi police 2026 updates

नई दिल्ली: delhi police manan sharma पुलिस टीम लगातार घोषित अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी और विभिन्न स्रोतों से जानकारी एकत्र कर रही थी। इसी दौरान 18 मार्च को हेड कांस्टेबल प्रवेश को मुखबिर से सूचना मिली कि मनन शर्मा नवादा इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनन शर्मा (43) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मॉडल टाउन का रहने वाला है और ओम विहार, फेज-2, नवादा इलाके में छिपकर रह रहा था।

फोन रिकॉर्ड और सोशल मीडिया निगरानी के जरिए फरार आरोपियों का पता लगाया delhi police 2026 updates

delhi police manan sharma
delhi police manan sharma

नई दिल्ली: delhi police manan sharma पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस से बचने के लिए वह बेहद सतर्कता बरत रहा था, लेकिन तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र के चलते आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-10 चौकी की टीम हाल के दिनों में कई घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। टीम द्वारा डिजिटल ट्रेल, फोन रिकॉर्ड और सोशल मीडिया निगरानी के जरिए फरार आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही, अंडरकवर ऑपरेशन और अंतर-राज्यीय समन्वय के माध्यम से भी अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है।

also reads:BJP सरकार पर Aditya Surjewala का बड़ा बयान: किसान कर्ज में डूबे, राहत नहीं
also reads:सीएम के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने ‘सद्गुरू कृपा अपना घर’ आश्रम का किया अवलोकन, बेसहारा लोगों के बीच बिताया समय: Cow Seva Gaushala Program Haryana

also reads:Haryana के Students को Free Books के लिए 45.05 करोड़ की मंजूरी Free Books Haryana Students

also reads:कहर ओ रब्बा! पलों में उजड़ गई खुशियां, सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत: Jakhal Sangrur Accident News

Follow Us: http://www.facebook.com

Follow Us: http://digitalsamaj.com

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp