Samantha Ruth Prabhu Marries Raj Nidimoru: तलाक के चार साल बाद साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू संग दूसरी शादी कर ली है। 1 दिसंबर को दोनों ने परिवार के करीबी लोगों के सामने रिश्ते को नया नाम दिया। अब राज की बहन और समांथा की ननद शीतल निदिमोरू ने एक्ट्रेस का घर में स्वागत किया है और दोनों के अच्छे जीवन की कामना की है।
शादी की अनसीन फोटो डाली Samantha Ruth Prabhu Marries Raj Nidimoru
शीतल निदिमोरू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शादी की अनसीन फोटो डाली हैं। फोटो में राज का पूरा परिवार दिख रहा है। शीतल ने लिखा, “चंद्रकुंड में शिव की पूजा करते हुए प्रदोष काल में भीगते हुए मैंने खुद को आंसुओं से भरे हृदय से शिवलिंग का आलिंगन करते हुए पाया। ये आंसू दुख के नहीं, बल्कि खुशी और कृतज्ञता के थे। मुझे अंदर से बहुत शांति महसूस हो रही है, क्योंकि मेरा परिवार पूरा हो चुका है।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
राज और समांथा कैसे आगे बढ़ रहे Samantha Ruth Prabhu Marries Raj Nidimoru
उन्होंने आगे लिखा, “एक परिवार के रूप में हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि राज और समांथा कैसे आगे बढ़ रहे हैं। किसी रिश्ते में शांति, गरिमा और ईमानदारी तभी आती है जब दो दिल इरादे से एक ही रास्ता चुनते हैं। आज एक परिवार के रूप में हम सभी उनके साथ खड़े हैं और वे भी पूरी खुशी के साथ। जब मैं तिल के तेल के दीये जलाती हूं तो मेरा दिल बस एक ही दुआ करता है कि हर किसी को ऐसा प्यार मिले जो इतना शांत, इतना स्थिर, और इतना सही लगे।
समांथा ने भी रिएक्ट किया Samantha Ruth Prabhu Marries Raj Nidimoru
अपनी ननद के पोस्ट पर समांथा ने भी रिएक्ट किया है और हार्ट इमोजी के साथ ‘लव यू’ लिखा है। 1 दिसंबर को कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज को पोस्ट कर इसे ऑफिशियल किया था। फोटो बहुत प्यारी थी, जिसमें लाल सुर्ख साड़ी में समांथा मिनिमल ज्वेलरी के साथ बहुत प्यारी लगी और राज भी ट्रेडिशनल अटायर में दिखे।
ईशा फाउंडेशन द्वारा स्थापित Samantha Ruth Prabhu Marries Raj Nidimoru
शादी बिना किसी तामझाम के तमिलनाडु में ईशा फाउंडेशन द्वारा स्थापित लिंगा भैरवी मंदिर में हुई। इस मंदिर का संचालन महिलाएं ही करती हैं और मंदिर के मुख्य गर्भगृह में स्थापित मां की प्रतिमा की पूजा भी महिला पुजारी करती है। इस मंदिर को मां दुर्गा की शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

