Sonam Bajwa Expressed her Opinion: पंजाबी और हिंदी दोनों फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री सोनम बाजवा अपने करियर को लेकर हमेशा जमीन से जुड़ी नजर आती हैं। भले ही सोनम आज अपनी लोकप्रियता के चरम पर हों, लेकिन वह खुद इसे पूर्ण सफलता नहीं मानती। वह हमेशा अपनी उपलब्धियों के लिए ईश्वर का धन्यवाद करती हैं।
सोनम बाजवा ने आईएएनएस से खुलकर बातचीत की Sonam Bajwa Expressed her Opinion
सोनम बाजवा ने अपनी फिल्मी यात्रा और अपने अनुभवों के बारे में आईएएनएस से खुलकर बातचीत की। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्होंने अभी सब कुछ हासिल नहीं किया है। उनके लिए हर दिन मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अभी मुझे बहुत मेहनत करनी होगी। अगर मैं पंजाब की बात करूं, तो मैंने वहां बहुत सारी फिल्में की हैं। लेकिन हर फिल्म से पहले, मैं उतनी ही उत्साहित होती हूं जितनी साथ ही साथ नर्वस भी होती हूँ।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
उत्साह और नर्वसनेस दोनों ही काम का हिस्सा Sonam Bajwa Expressed her Opinion
उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि अभी मुझे बहुत मेहनत करनी होगी। अगर मैं पंजाबी इंडस्ट्री की बात करूं, तो मैंने बहुत सारी फिल्मों में काम किया है, लेकिन हर नई फिल्म से पहले मेरा उतना ही उत्साह होता है जितना मैं नर्वस महसूस करती हूं। उत्साह और नर्वसनेस दोनों ही मेरे काम का हिस्सा हैं और यह मुझे अपने काम को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है।”
काम को और अच्छा बना सकती हैं Sonam Bajwa Expressed her Opinion
सोनम ने बताया कि वह हमेशा सोचती रहती हैं कि कैसे वह अपने काम को और अच्छा बना सकती हैं, कैसे किसी फिल्म को और सफल बना सकती हैं। उन्होंने कहा, ”मेरे लिए हर फिल्म एक नई चुनौती होती है और इसे सफल बनाने की कोशिश मेरे काम का अभिन्न हिस्सा है। केवल लोकप्रियता या प्रशंसा से सफलता का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता। असली सफलता तब है जब मैं खुद अपने काम से संतुष्ट हूं और लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती रहूं।”
काम में काफी आत्मविश्वासी हूं Sonam Bajwa Expressed her Opinion
सोनम बाजवा ने आगे कहा, ”मुझे नहीं पता कि लोग मुझे कैसे देखते हैं, लेकिन मैं अपने काम में काफी आत्मविश्वासी हूं। फिर भी, हमेशा लगता है कि मैं और बेहतर कर सकती थी। हर नई भूमिका मेरे लिए एक चुनौती होती है और मैं इसे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाती हूं। नर्वसनेस और उत्साह मुझे लगातार प्रेरित करते हैं। इसी वजह से मैं कभी भी नहीं मानती कि मैंने पूर्ण सफलता हासिल कर ली है।”
अपने करियर को लेकर सोनम का मानना है कि उन्हें जो कुछ भी मिला है, वह उनकी मेहनत के साथ-साथ ईश्वर की कृपा का भी परिणाम है। अभिनेत्री कहती हैं कि वह हर कदम पर शुक्रगुजार रहती हैं और अपने काम को और बेहतर बनाने की कोशिश करती रहती हैं।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

