Delhi Police’s Explosive Action 2026 दिल्ली के पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए
नई दिल्ली: Delhi Police’s Explosive Action 2026 दिल्ली के पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अवैध हथियार और कारतूस लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस को इस बारे में पहले से ही पुख्ता इनपुट मिला था। इसके आधार पर टीम ने समय रहते आरोपी को पकड़ लिया और एक संभावित अपराध को होने से रोक दिया। आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
Delhi Police’s Explosive Action 2026 हाल ही में बढ़ते अपराध को देखते हुए एएटीएस, पूर्वी जिला को खास तौर पर अलर्ट पर रखा
हाल ही में बढ़ते अपराध को देखते हुए एएटीएस, पूर्वी जिला को खास तौर पर अलर्ट पर रखा गया था। अवैध हथियार रखने वाले और संगठित अपराध से जुड़े लोगों पर नजर रखने के लिए एक खास टीम बनाई गई थी। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर पवन यादव कर रहे थे और एसीपी ऑपरेशन पवन कुमार की निगरानी में पूरी कार्रवाई की गई। टीम में एसआई संदीप, एएसआई सत्यवीर, एएसआई दीपक त्यागी, एएसआई मुनेन्द्र, हेड कांस्टेबल कृष्ण और संदीप शामिल थे, जो लगातार खुफिया जानकारी जुटाने और इलाके में निगरानी करने में लगे हुए थे।
Related Posts
- Babil Khan 2026: an inspiring journey ध्यान ने उन्हें ज़मीन से जुड़ा और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाए रखा
- Polka-Dot Trend 2026: A Smashing Comeback शर्वरी से लेकर Cardi B तक ने दिया शानदार High-Fashion Twist
- Karuna Pandey 2026 Pushpa ek fearless पुष्पा हमेशा दिल से जीने वाली शख्सियत रही है : करुणा पांडे
Delhi Police’s Explosive Action 2026 पुलिस को सूचना मिली थी कि चेनू गैंग से जुड़ा एक संदिग्ध व्यक्ति इलाके में घूम रहा

पुलिस को सूचना मिली थी कि चेनू गैंग से जुड़ा एक संदिग्ध व्यक्ति इलाके में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार भी है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और सही समय पर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह चेनू गैंग का सक्रिय सदस्य है और गैंग के दूसरे सदस्यों को हर तरह की मदद पहुंचाता है।
Delhi Police’s Explosive Action 2026 जो दिल्ली में हाल ही में कई लूट की घटनाओं में शामिल रहा है।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का संबंध शहजाद नाम के एक सक्रिय लुटेरे से है, जो दिल्ली में हाल ही में कई लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। शहजाद को पहले ही 22 मार्च 2026 को शाहदरा जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और वह फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। आरोपी सलमान कुरैशी भी एक चोरी के मामले में शहजाद का साथी रह चुका है।
Delhi Police’s Explosive Action 2026 लेकिन पुलिस की तत्परता से उसकी योजना नाकाम हो गई।
आरोपी ने यह भी बताया कि वह इलाके में किसी को बंदूक की नोक पर लूटने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसकी योजना नाकाम हो गई। इस मामले में थाना न्यू अशोक नगर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी को यह हथियार कहां से मिला और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है।
Delhi Police’s Explosive Action 2026 आरोपी सलमान कुरैशी (34) न्यू सीलमपुर इलाके का रहने वाला

आरोपी सलमान कुरैशी (34) न्यू सीलमपुर इलाके का रहने वाला है और पहले भी वह छह आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है, जिनमें चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।
also reads:NMMS Scholarship Result: जींद के 137 विद्यार्थी पास, 9वीं से 12वीं तक हर महीने मिलेगी छात्रवृत्ति
also reads:Jind CIA Staff Action : तीन युवक गिरफ्तार, 4 पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद
also reads:Delhi Updates 2026: Patparganj Police की Explosive Action, खतरनाक आरोपी घंटों में Arrest
also reads:Jind Road Accident : परिवहन समिति बस तथा गाड़ी भिडंत में आधा दर्जन यात्री घायल
Follow Us: http://www.facebook.com
Follow Us: http://digitalsamaj.com
Related Posts
- Babil Khan 2026: an inspiring journey ध्यान ने उन्हें ज़मीन से जुड़ा और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाए रखा
- Polka-Dot Trend 2026: A Smashing Comeback शर्वरी से लेकर Cardi B तक ने दिया शानदार High-Fashion Twist
- Karuna Pandey 2026 Pushpa ek fearless पुष्पा हमेशा दिल से जीने वाली शख्सियत रही है : करुणा पांडे

