सिरसा Affair Mother Lover Murder जिला के गांव सिकंदरपुर थेहड़ में मां को पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर तैश में आए बेटे वह बहू ने दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटा दोनों के शव पिकअप में लादकर सीधा सदर पुलिस थाने पहुंच गया। उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि उसने अपनी मां व उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। दोनों की लाश पिकअप में पड़ी है। पुलिस कर्मचारियों ने पिकअप में महिला व व्यक्ति की लाश देखी तो वे हैरान रह गए और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में युवक व उसकी पत्नी शामिल है। मृतक व्यक्ति के पिता के बयान पर दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
दोनों के शव पिकअप में डालकर सीधा पहुंचा थाने पहुंचा बेटा Affair Mother Lover Murder
जानकारी के अनुसार गांव सिकंदरपुर निवासी 50 वर्षीय अंगूरी पत्नी पाला राम के पड़ोसी लेखराज से अवैध संबंध थे। 15 साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुत्र राजकुमार,पति पाला राम व रिश्तेदारों ने अंगूरी को काफी बार समझाया,लेकिन वह नहीं मानी। दोनों का यह संबंध पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। राजकुमार व उसकी पत्नी सुनीता अंगूरी को लंबे समय से मां को समझाते रहे कि वह पड़ोसी से यह संबंध तोड़ दे,लेकिन वह नहीं मानी। वीरवार देर रात को लेखराज अंगूरी के घर आ गया। राजकुमार को इसका पता चला तो वह मां के कमरे में गया,जहां दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनों को देखकर राजकुमार व सुनीता तैश में आ गए। इसके बाद दोनों ने चुन्नी से अंगूरी देवी व लेखराज का गला घोंटकर हत्या कर दी।
Related Posts
- Karnal सावन से ठीक पहले शिव मंदिर में डाका: चौकीदार को कमरे में बंद कर 5 लाख के चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़े चोर, DVR भी उखाड़ा karnal shiv mandir chori
- Teacher ने पीछा छुड़ाने की दी थी धमकी, 2 घंटे बाद आरोपी ने कर दी हत्या School Teacher Murder Faridabad
- मां के साथ भागे प्रेमी ने बीड़ी से मासूम बच्ची के होंठों और हाथों को दागा, बैड टच का विरोध करने पर चारों बच्चों को बनाया बंधुआ मजदूर panipat samalkha girl pocso case
Also Read: Halal Food In Train: रेलवे में ‘केवल हलाल’ नीति पर विहिप ने जताई आपत्ति