पानीपत। panipat samalkha girl pocso case जिले के समालखा इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनी मां के प्रेमी की हैवानियत का शिकार 6 साल की मासूम बच्ची और उसके भाई-बहन हुए हैं। पीड़ित पिता की शिकायत के बाद समालखा थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, बंधुआ मजदूरी और मारपीट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला चार बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई थी panipat samalkha girl pocso case
जानकारी अनुसार जिले के समालखा में कुछ समय पहले एक शादीशुदा महिला अपने चार बच्चों को साथ लेकर अपने प्रेमी संग घर से फरार हो गई थी। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी जाते समय घर में रखे 5 तोले सोने के आभूषण और नकदी भी अपने साथ बटोर ले गई थी। घर से भागने के बाद महिला अपने प्रेमी और चारों बच्चों के साथ रहने लगी। इसी दौरान आरोपी प्रेमी ने महिला की 6 वर्षीय मासूम बेटी के साथ ‘बैड टच’ करने का प्रयास किया। जब 6 साल की मासूम बच्ची ने आरोपी की इस गंदी हरकत का विरोध किया, तो आरोपी गुस्से से आगबबूला हो गया। उसने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए जलती हुई बीड़ी से मासूम बच्ची के होंठों और हाथों को बुरी तरह दाग दिया।
Related Posts
- Panipat इनर व्हील क्लब ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निरंतर सेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत “एक थाली एक मुस्कान” पहल की शुरुआत की ek thali ek muskan
- पानीपत में रिश्तों का कत्ल, सौतेली मां ने बेटे से कराया 12 साल की मासूम का यौन शोषण, महिला आयोग सख्त Panipat-sexual-abuse-case
- crsu admission 2026 रीअपीयर छात्रों को मिलेगा पीजी एडमिशन
आरोपी ने घर को एक तरह से बंधुआ कैंप बना दिया panipat samalkha girl pocso case

इतना ही नहीं, जब अन्य भाई-बहनों ने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की या विरोध जताया, तो आरोपी ने चारों बच्चों को डराया-धमकाया और बेरहमी से उनकी पिटाई की। आरोपी ने घर को एक तरह से बंधुआ कैंप बना दिया, जहां वह इन छोटे बच्चों से मजदूरों की तरह दिन-भर घर का काम करवाता था और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। किसी तरह इस पूरे जुल्म की भनक पीड़ित बच्चों के सगे पिता को लगी। पिता ने तुरंत बिना वक्त गंवाए समालखा थाना पुलिस में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की टीमें अब बच्चों को पूरी तरह सुरक्षित करने और आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। इस बारे में समालखा थाना प्रभारी दीपक का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो और दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Follow us Facebook
Related Posts
- Panipat इनर व्हील क्लब ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निरंतर सेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत “एक थाली एक मुस्कान” पहल की शुरुआत की ek thali ek muskan
- पानीपत में रिश्तों का कत्ल, सौतेली मां ने बेटे से कराया 12 साल की मासूम का यौन शोषण, महिला आयोग सख्त Panipat-sexual-abuse-case
- crsu admission 2026 रीअपीयर छात्रों को मिलेगा पीजी एडमिशन

