Devastation in Afghanistan: पूर्वी अफगानिस्तान में रविवार देर रात आए विनाशकारी भूकंप में 500 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 1000 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिससे देश में भारी तबाही मची है। Prime Minister Narendra Modi ने इस भीषण त्रासदी में हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भारत की ओर से हरसंभव मानवीय सहायता प्रदान करने की पेशकश की है।
अफगानिस्तान 6.0 की तीव्रता वाले भूकंप से दहल Devastation in Afghanistan
सोमवार तड़के पूर्वी अफगानिस्तान 6.0 की तीव्रता वाले भूकंप से दहल गया। भूकंप का केंद्र कुनार प्रांत था, जहां नूर गुल, सोकी, वातपुर, मनोगी और चापा दारा जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। तालिबान अधिकारियों के हवाले से खामा प्रेस ने बताया कि कई गांव पूरी तरह से ढह गए हैं, जो नाजुक मिट्टी और पत्थर से बने थे। भूस्खलन के कारण महत्वपूर्ण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं और संचार व्यवस्था टूटने से बचाव कार्यों में भारी बाधा आ रही है। नांगरहार प्रांत में भी कम से कम नौ लोगों के मारे जाने की खबर है।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
मानवीय सहायता और राहत प्रदान
Prime Minister Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “अफ़ग़ानिस्तान में आये भूकंप में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूँ। इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तत्पर है।”
हर संभव मदद का आश्वासन Devastation in Afghanistan
Prime Minister Narendra Modi से पहले, विदेश मंत्री S. Jaishankar ने भी भूकंप पर दुख जताते हुए अफगानिस्तान को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। S. Jaishankarने ‘एक्स’ पर लिखा, “अफ़ग़ानिस्तान के कुनार प्रांत में आया विनाशकारी भूकंप गहरी चिंता का विषय है। हम अफ़ग़ान लोगों के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करते हैं। भारत ज़रूरत की इस घड़ी में सहायता प्रदान करेगा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की हमारी प्रार्थनाएँ।”
अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील Devastation in Afghanistan
अफगान अधिकारियों ने हताहतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तत्काल अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है। बचावकर्मी और हेलीकॉप्टर प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए हैं, लेकिन उबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके और व्यापक बुनियादी ढांचे के नुकसान के कारण राहत अभियान धीमा पड़ गया है। यह आपदा अफगानिस्तान की भूकंप के प्रति संवेदनशीलता को एक बार फिर उजागर करती है, विशेषकर दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में। इस शक्तिशाली भूकंप के झटके पड़ोसी देश पाकिस्तान के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

