Dharmendra funeral: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हो गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी एक्टर को याद किया जा रहा है। 24 नवंबर को ही निधन के तुरंत बाद ही अभिनेता धर्मेंद्र का आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। अब बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अभिनेता के अंतिम संस्कार पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में उन्होंने देओल परिवार से भी सवाल पूछा है।
धर्मेंद्र देओल के अंतिम संस्कार सवाल Dharmendra funeral
Rakhi Sawant ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धर्मेंद्र देओल के अंतिम संस्कार करने के तरीके पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जिस राजकीय सम्मान के साथ एक्टर को विदा करना चाहिए था, देओल परिवार ने ऐसा नहीं किया। Rakhi Sawant ने अपने बयान में कहा, “धर्मेंद्र पूरे देश के हीरो थे, बड़ों से लेकर बच्चे तक उनकी एक्टिंग के फैन थे। बिग बॉस के दौरान मैंने उनके साथ स्टेज पर डांस भी किया था, लेकिन उनके फैंस को उनके अंतिम दर्शन नहीं कराए गए। वे सिर्फ देओल परिवार का हिस्सा नहीं थे, वे उससे पहले देश के हीरो थे, हमारे हीरो थे।”
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
Rakhi Sawant ने आगे कहा कि जैसे श्रीदेवी और राजेश खन्ना को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया, वैसे धर्मेंद्र के साथ नहीं किया गया। उनकी याद में एक फूल भी नहीं लगाया गया। हमें नहीं पता कि देओल परिवार ने ऐसा क्यों किया, लेकिन मैं यहीं कहना चाहूंगी कि वे हमारे हीरो थे और वे इस सम्मान के हकदार भी थे। देशभर में उनके लाखों फैंस हैं, जो उन्हें आखिरी बार देखना चाहते थे।
बर्थडे पार्टी कैंसल Dharmendra funeral
इस दौरान Rakhi Sawant ने अपने जन्मदिन पर बात करते हुए कहा कि मेरा बर्थडे भी 25 नवंबर को ही था और पार्टी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन जैसे ही निधन के बारे में पता चला तो हमने पार्टी कैंसल कर दी।
विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में राखी सांवत Dharmendra funeral
बता दें कि बॉलीवुड की आइटम गर्ल Rakhi Sawant हमेशा अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने ट्रंप से लेकर बाबा रामदेव तक से शादी करने को लेकर कई अजीबोगरीब बयान दिए हैं। एक बार फिर Rakhi Sawant धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर बयान देकर चर्चा में आ गई हैं।
Also Read: Doctors Strike in Govt hospitals सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक 2 घंटे की हडताल पर, मरीज परेशान
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

