पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गांव मर्रोली में डोर टू डोर जागरूकता अभियान Door to door de-addiction team
पलवल: Door to door de-addiction team पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गांव मर्रोली में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। सभी ने नशा छोड़ने और दूसरों को रोकने का संकल्प लिया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक एसपी पलवल आईपीएस वरुण सिंगला के निर्देशन में नशा मुक्ति टीम ने गांव मर्रोली में घर-घर जाकर लोगों को नशा छोड़ने और समाज को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया। टीम प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को संदेश देते हुए कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है।
भविष्य अंधकार में धकेल Door to door DE-addiction team

यह युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल देता है, इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि गांव में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे या नशा बेचने-करने की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नशा संबंधी जानकारी हेल्पलाइन 1933 पर साझा की जा सकती है और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। टीम ने साइबर अपराधों और ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि किसी अजनबी के साथ ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें तथा ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की गई। ग्रामीणों ने अभियान का स्वागत किया और नशा मुक्त व सुरक्षित भारत का संकल्प लिया।
Related Posts
- वर्ल्ड बेस्ट रोबोट से होंगे मणिपाल हॉस्पिटल में जोड़ प्रत्यारोपण world best robot Manipal Hospital
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं पात्र नागरिक PM Surya Ghar Free Electricity Scheme
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- वर्ल्ड बेस्ट रोबोट से होंगे मणिपाल हॉस्पिटल में जोड़ प्रत्यारोपण world best robot Manipal Hospital
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं पात्र नागरिक PM Surya Ghar Free Electricity Scheme

