Earthquake Felt in the Philippines: फिलीपींस में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.9 तीव्रता से हिली धरती

Ditwaha Wreaks Havoc in Sri Lanka

Earthquake Felt in the Philippines: फिलीपींस में इन दिनों कुदरत कहर बनकर टूट पड़ी है। एक बार फिर से फिलीपींस में धरती कांपी है। 7 अक्टूबर को 10 बजकर 25 मिनट पर 4.9 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस हुए। इस झटके में जानमाल की कितनी क्षति हुई, इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप की गहराई 80 किलोमीटर मापी गई।

ज्वालामुखी विस्फोट की घटना Earthquake Felt in the Philippines

फिलीपींस में इससे पहले भूकंप के साथ-साथ ज्वालामुखी विस्फोट की घटना भी सामने आई। 30 सितंबर को भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। भूकंप की इस घटना में करीब 72 लोगों की मौत हुई थी, जबकि घायलों का शुरुआती आंकड़ा 300 बताया गया था। हफ्तेभर पहले आए इस भूकंप से 170,000 से अधिक निवासी प्रभावित हुए। फिलीपींस प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जो भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधि के लिए एक्टिव माना जाता है।

भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई Earthquake Felt in the Philippines

इससे पहले जो भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे, उसे लेकर फिलीपींस ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने कहा कि मंगलवार रात से 600 से ज्यादा झटके दर्ज किए गए। यही कारण है कि फिलीपींस में आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिलीपींस में आए भूकंप पर दुख जताते हुए कहा था कि फिलीपींस में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि और व्यापक क्षति के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस कठिन समय में भारत फिलीपींस के साथ एकजुटता से खड़ा है।

भूकंप का केंद्र बोगो शहर Earthquake Felt in the Philippines

ओसीडी के उप-प्रशासक और सहायक सचिव बर्नार्डो राफेलिटो एलेजांद्रो ने ब्रीफिंग में बताया कि भूकंप का केंद्र बोगो शहर से लगभग 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, 5 किलोमीटर की गहराई में था। बोगो शहर में 30 लोगों की मौत हुईं। इसी तरह मेडेलिन शहर में 10, सैन रेमिगियो शहर में 22, तबोगोन शहर में पांच और सोगोड और तबुएलन नगर पालिकाओं में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Read Also: Dengue Symptoms दिल्ली में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप: बाढ़ के बाद बढ़े मामले, चिकित्सकों ने बताए असामान्य लक्षण

Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई

Read Also: Entering 25th Year of Leadership: पीएम मोदी ने याद किया गुजरात के सीएम से लेकर देश के पीएम बनने तक का सफर

Read Also: Entering 25th Year of Leadership: पीएम मोदी ने याद किया गुजरात के सीएम से लेकर देश के पीएम बनने तक का सफर

Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा

Read Also: US SEAL Shot Bin Laden Head: इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि अमेरिकी सील ने ही लादेन के सिर में गोली मारी थी : ट्रंप

Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत

Read Also: History Created on Waves of Sea: भारत की महिला शक्ति ने समुद्र की लहरों पर रचा इतिहास, श्रीलंकाई तटों के बाद भूमध्य रेखा को पार किया

Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp