Eco Car Accident : पौली के पास अनियंत्रित होकर ड्रेन में पलटी ECO गाड़ी, 1 महिला की मौत

Eco Car Accident

पौली के पास अनियंत्रित होकर ड्रेन में पलटी इको गाड़ी, 1 महिला की मौत : Eco Car Accident

जींद। Eco Car Accident  : जुलाना क्षेत्र के पौली गांव के पास बुधवार देर शाम एक इको गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ड्रेन में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शादीपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सुमन जो टिटौली स्थित पंचरत्न कंपनी में कार्यरत थी रोजाना की तरह ड्यूटी खत्म कर रोहतक से जुलाना की ओर लौट रही थी। इसी दौरान पौली गांव के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और इको गाड़ी अचानक सड़क से नीचे उतर कर ड्रेन में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल सुमन को रोहतक पीजीआई पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति सुशील ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गाड़ी चालक राजपाल जो कि शादीपुर गांव का ही रहने वाला है, वाहन को लापरवाही और तेज गति से चला रहा था। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद आरोपी चालक घायल महिला को अस्पताल छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत के आधार पर आरोपित चालक के खिलाफ  विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Also Read : Prime Ministe : प्रधानमंत्री ने गांवों के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र से लड़वाया चुनाव

Also Read :Delhi Meerut Expressway : डीएमई पर लूटी थी 1 कार , पुलिस ने लुटेरे को पैर में गोली मारने के बाद दबोच लिया

Also Read :Kaithal :Search for missing girl Annu Kumari :लापता युवती अन्नु कुमारी की तलाश हेतु सीबीआई ने घोषित किया 2 लाख रुपये का इनाम

Follow Us:YouTube

Follow Us: Facebook

 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp