रोहतक: Neet to Bsc Nursing बीएससी नर्सिंग में दाखिले की प्रवेश परीक्षा सीईटी के बजाय नीट के माध्यम से कराने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में सैकड़ों छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने प्रशासनिक भवन के बाहर जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों को नारेबाजी करते देखा सुरक्षा कर्मियों ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया जिस पर भड़क गए और गेट तोड़कर अंदर घुस गए।
Neet to Bsc Nursing हरियाणा के विभिन्न जिलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं का कहना था कि वे लंबे समय से सीईटी के आधार पर होने वाली नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक इसे नीट से कराने का निर्णय ले लिया गया, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्र प्रशासनिक कार्यालय के पास पहुंच गए, जिसके चलते सुरक्षा कर्मियों ने अंदर से गेट बंद कर दिया। काफी देर तक नारेबाजी के बाद कुछ छात्रों ने गेट तोड़ दिया और प्रशासन से बातचीत की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस, सुरक्षा कर्मियों और छात्रों के बीच कहासुनी भी हुई।
Related Posts
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
Neet to Bsc Nursing बाद में प्रशासन की ओर से पांच छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. एच.के. अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने बताया कि नर्सिंग प्रवेश परीक्षा को नीट से कराने संबंधी आदेश डीएमईआर की ओर से जारी किए गए हैं, जो सरकार स्तर का निर्णय है। विश्वविद्यालय प्रशासन इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकता। इस मौके पर एसएफआई रोहतक के नेता अमित पिलाना ने कहा कि सरकार लगातार छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। पहले जीएनएम और एएनएम जैसे कोर्सों में देरी की गई और अब बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा नीट के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया है, जो नर्सिंग के छात्रों के साथ भेदभावपूर्ण है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सोमवार को पंचकूला स्थित डीएमईआर कार्यालय की ओर कूच करने का भी निर्णय लिया।
Also Read: Karnal Accident News इंद्री-करनाल रोड पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर, कार चालक घायल