Ghaziabad: Officials held a meeting पेंडिंग शिकायतों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों ने टीम से की बैठक

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा जन समस्याओं के समाधान को लेकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार शिकायतों के निस्तारण के लिए होने वाली कार्यवाही की मॉनिटरिंग की। मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी तथा प्रभारी उद्यान डॉ अनुज द्वारा उद्यान तथा निर्माण विभाग की टीम के साथ बैठक की गई बैठक में दोनों विभाग के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे, उद्यान विभाग से हेडमली भी बैठक में उपस्थित रहे।
शहर के लगभग 1400 पार्क जिसमें सबमर्सिबल की मरम्मत को लेकर टीम को निर्देश दिए गए। पार्कों में गर्मी के दौरान पानी की आवश्यकता बढ़ती है, जिसको ध्यान में रखते हुए सभी हेड माली तथा सुपरवाइजर को पार्को में लगे हुए नलकूप की स्थिति देखकर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए। ऐसे नलकूप जो कि खराब है उनकी संख्या बताते हुए उनको ठीक करने के लिए भी निर्देशित किया गया। पार्कों में मरम्मत की कार्यों को करने के साथ-साथ तेजी से खराब नलकूप सही करने के लिए निर्देश दिए गए। उद्यान तथा निर्माण विभाग शहर हित में संयुक्त रूप से कार्यवाही करेगा, जिसके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। निर्माण कार्यों के साथ-साथ शहर की सुंदरता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा कार्य योजना बनाई जा रही है।
बैठक में विशेष रूप से 311 एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर चर्चा भी हुई। प्रतिदिन 311 के माध्यम से लगभग 180 शिकायतें प्राप्त होती हैं। अधिकांश शिकायतें निर्माण विभाग की पेंडिंग हैं, जिनको लेकर मुख्य अभियंता निर्माण द्वारा निर्माण टीम को सख्त निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में अधिकांश मांग है, जिनको जनहित योजनाओं में शामिल करने के लिए भी कार्य योजना बनाई जा रही है। शिकायतों का निस्तारण तेजी से करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, मुख्य अभियंता निर्माण द्वारा टीम को निर्देश दिए गए। उद्यान विभाग की 311 पर प्राप्त होने वाली शिकायतें सबसे कम हैं। डॉ अनुज द्वारा उद्यान विभाग संबंधित प्राप्त होने वाले संदर्भों पर त्वरित कार्यवाही के क्रम को बनाए रखने के लिए कहा गया।
——–
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp