Glorified Terrorism: शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर फिर ‘बेतुकी नौटकी’ की आतंकवाद का महिमा मंडन किया: भारत

Agniveer Army Recruitment, Territorial Army Rally Recruitment 2025, Territorial Army 2025 Apply Online, Territorial Army Soldier Vacancy 2025, Territorial Army Recruitment 2025 Notification, Territorial Army 1426 Soldier Posts, Territorial Army Bharti 2025, Indian Territorial Army Jobs 2025, Territorial Army Online Form 2025, Territorial Army Eligibility Criteria 2025, Territorial Army Age Limit 2025, Territorial Army Salary 2025, Territorial Army Selection Process 2025, Territorial Army Rally Schedule 2025, Territorial Army Admit Card 2025, Territorial Army Result 2025, Join Territorial Army 2025, Territorial Army Physical Test 2025, Territorial Army Rally Date 2025, Territorial Army Recruitment News 2025, Territorial Army Vacancy Details 2025, Territorial Army Apply Link 2025, Territorial Army Notification PDF 2025, Territorial Army Soldier Recruitment 2025, Territorial Army Sarkari Job 2025, Territorial Army Rally Bharti 2025 टेरेटोरियल आर्मी भर्ती 2025, टेरेटोरियल आर्मी रैली भर्ती 2025, टेरेटोरियल आर्मी सोल्जर भर्ती 2025, टेरेटोरियल आर्मी ऑनलाइन आवेदन 2025, टेरेटोरियल आर्मी 1426 पद भर्ती, टेरेटोरियल आर्मी वैकेंसी 2025, टेरेटोरियल आर्मी जॉब्स 2025, टेरेटोरियल आर्मी अधिसूचना 2025, टेरेटोरियल आर्मी आवेदन फॉर्म 2025, टेरेटोरियल आर्मी पात्रता 2025, टेरेटोरियल आर्मी उम्र सीमा 2025, टेरेटोरियल आर्मी सैलरी 2025, टेरेटोरियल आर्मी चयन प्रक्रिया 2025, टेरेटोरियल आर्मी एडमिट कार्ड 2025, टेरेटोरियल आर्मी रिजल्ट 2025, टेरेटोरियल आर्मी फिजिकल टेस्ट 2025, टेरेटोरियल आर्मी भर्ती तिथि 2025, टेरेटोरियल आर्मी रैली कार्यक्रम 2025, भारतीय टेरेटोरियल आर्मी भर्ती 2025, टेरेटोरियल आर्मी सरकारी नौकरी 2025

Glorified Terrorism: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के भाषण पर भारत ने जोरदार जवाब दिया है। भारत ने पाकिस्तान को “आतंकवाद का निर्यातक” बताते हुए उनके “जीत” के दावों पर व्यंग्य कसा।

बर्बाद रनवे और जले हुए हैंगर जीत जैसे Glorified Terrorism

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने कहा, “अगर बर्बाद रनवे और जले हुए हैंगर जीत जैसे लगते हैं, जैसा कि उनके प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने दावा किया, तो पाकिस्तान इसका आनंद ले सकता है।” भारत ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की सेना ने ही संघर्ष रोकने की ‘‘अपील की’’ थी और दिल्ली तथा इस्लामाबाद के बीच किसी भी मसले में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है। इससे पहले शरीफ ने अपने भाषण में भारत के खिलाफ जीत का दावा किया था। इस पर भारत ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान के खूब मजे लिए।

शहबाज शरीफ का झूठ से भरा भाषण Glorified Terrorism

शुक्रवार को यूएनजीए के सामान्य बहस सत्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने भारत पर “अकारण आक्रमण” का आरोप लगाया। Shehbaz Sharif ने “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र करते हुए दावा किया कि पाकिस्तानी वायुसेना ने “उड़ान भरी और सात भारतीय जेट विमानों को मलबे में बदल दिया।” Shehbaz Sharif ने कश्मीर मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के साथ खड़ा है। इस दौरान शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी जिक्र किया और कहा कि ट्रंप ने मई के संघर्ष के बाद युद्धविराम में “सक्रिय भूमिका” निभाई।

भारत का कड़ा जवाब: “नाटकीयता और झूठ से तथ्य छिप नहीं सकते” Glorified Terrorism

भारत ने शनिवार को “जवाब देने के अधिकार” (राइट टू रिप्लाई) का प्रयोग करते हुए पाकिस्तान के दावों को खारिज कर दिया। भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने शरीफ के भाषण को “बेतुकी ड्रामेबाजी” करार दिया। उन्होंने कहा, “यह सभा सुबह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की बेतुकी नाटकीयता का साक्षी बनी, जिन्होंने एक बार फिर आतंकवाद की महिमा गाई, जो उनकी विदेश नीति का केंद्र बिंदु है। लेकिन कोई भी ड्रामा या झूठ तथ्यों को छिपा नहीं सकता।”

पाकिस्तानी वायुसेना अड्डों को तबाह Glorified Terrorism

गहलोत ने मई में हुए संघर्ष के बारे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के दावों का खंडन करते हुए कहा कि पाकिस्तान की भारत के खिलाफ धमकियां केवल भारतीय सेना द्वारा 10 मई को कई पाकिस्तानी वायुसेना अड्डों को तबाह करने के बाद ही बंद हुईं। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने हाल के संघर्ष का एक अजीबो-गरीब विवरण प्रस्तुत किया। इस मामले का रिकॉर्ड स्पष्ट है। 9 मई तक, पाकिस्तान भारत पर और हमलों की धमकी दे रहा था।

लेकिन 10 मई को, उसकी सेना ने हमसे सीधे युद्धविराम की गुहार लगाई। बीच में जो भी घटना हुई वह केवल ये थी कि भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी वायुसेना अड्डों को नष्ट किया। उन नुकसानों की तस्वीरें निश्चित रूप से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। यदि नष्ट हुए रनवे और जले हुए हैंगर जीत की तरह दिखते हैं, जैसा कि प्रधानमंत्री ने दावा किया, तो पाकिस्तान इसे अपनी जीत मानने के लिए स्वतंत्र है।”

भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से उड़ाए पाक के एयरबेस Glorified Terrorism

भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उपयोग कर पाकिस्तान के कई प्रमुख एयरबेसों पर सटीक हमले किए। इन हमलों में बहावलपुर, मुरिदके और अन्य रणनीतिक स्थानों पर स्थित पाकिस्तानी वायुसेना के रनवे, हैंगर और आतंकी ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा। ब्रह्मोस मिसाइलों की गति और सटीकता ने पाकिस्तानी रक्षा तंत्र को चकमा दे दिया, जिसके परिणामस्वरूप कई लड़ाकू विमान और सैन्य सुविधाएं नष्ट हो गईं।

ओसामा बिन लादेन को शरण दी Glorified Terrorism

भारतीय राजदूत ने पाकिस्तान को वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बताते हुए कई उदाहरण दिए। उन्होंने उल्लेख किया कि पाकिस्तान ने दशक भर तक ओसामा बिन लादेन को शरण दी, जबकि आतंकवाद के खिलाफ “सहयोगी” होने का ढोंग रचता रहा। गहलोत ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या के लिए जिम्मेदार “द रेसिस्टेंस फ्रंट” (TRF) को पाकिस्तान संरक्षण देता है।

पहलगाम नरसंहार की जिम्मेदारी से बचाया Glorified Terrorism

उन्होंने कहा, “25 अप्रैल 2025 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान ने इस पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकी संगठन को पहलगाम नरसंहार की जिम्मेदारी से बचाया।” उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र करते हुए बताया कि भारत ने बहावलपुर और मुरिदके में आतंकी ठिकानों पर हमला कर कई आतंकियों को मार गिराया। गहलोत ने पाकिस्तानी मंत्रियों के हालिया बयानों का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान दशकों से आतंकी शिविर चला रहा है। उन्होंने मांग की, “पाकिस्तान को तत्काल सभी आतंकी शिविर बंद करने चाहिए, वांछित आतंकवादियों को सौंपना चाहिए। भारत आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को ‘परमाणु ब्लैकमेल’ से डरे बिना जवाबदेह ठहराएगा।”

द्विपक्षीय मुद्दों पर भारत की स्थिति Glorified Terrorism

गहलोत ने कश्मीर और सिंधु जल संधि जैसे मुद्दों पर पाकिस्तान के तीसरे पक्ष को शामिल करने के प्रयासों को खारिज करते हुए कहा, “भारत और पाकिस्तान लंबे समय से सहमत हैं कि उनके बीच कोई भी लंबित मुद्दा द्विपक्षीय रूप से हल किया जाएगा। इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई गुंजाइश नहीं है।” उन्होंने Shehbaz Sharif के “शांति” के आह्वान पर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर वह वास्तव में ईमानदार हैं, तो पाकिस्तान को नफरत, कट्टरता और असहिष्णुता पर आत्मचिंतन करना चाहिए।”

Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी

Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना

Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित

Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp