देहरादून: Governor राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को कहा कि विजय दिवस केवल अतीत की विजय को स्मरण करने का दिन नहीं, बल्कि यह आत्ममंथन और संकल्प का अवसर भी है। भविष्य की चुनौतियों और आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा आवश्यकताओं के प्रति स्वयं को निरंतर सुदृढ़ और सजग बनाए रखना होगा।
राज्यपाल सोमवार को विजय दिवस के अवसर Governor
राज्यपाल सोमवार को विजय दिवस के अवसर पर यहां शौर्य स्थल पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने सेवारत एवं पूर्व सैनिकों से भेंट कर उनसे संवाद किया और राष्ट्र की रक्षा में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।
Related Posts
राज्यपाल ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की ऐतिहासिक Governor

इस अवसर पर राज्यपाल ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की ऐतिहासिक, रणनीतिक एवं निर्णायक सैन्य विजय को स्मरण करते हुए कहा कि यह युद्ध भारत के सैन्य इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है। भारतीय सशस्त्र बलों ने अद्वितीय शौर्य, साहस और कुशल रणनीति का परिचय देते हुए न केवल दुश्मन के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए विवश किया था, बल्कि पाकिस्तान के विभाजन के साथ एक नए राष्ट्र, बांग्लादेश के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया था।
राज्यपाल ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों की उत्कृष्ट रणनीति, Governor
राज्यपाल ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों की उत्कृष्ट रणनीति, कठोर प्रशिक्षण, सटीक योजना, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि 54 वर्ष पूर्व इस युद्ध के बलिदानी एवं घायल जवानों के परिवारों की देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विजय दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सदैव उनके परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज भारत आधुनिकीकरण, तकनीकी नवाचार, भविष्य के युद्ध कौशल और सैन्य क्षमताओं के क्षेत्र में एक व्यापक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। यह परिवर्तन हमारे सशस्त्र बलों की शक्ति और राष्ट्र की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करेगा। इस अवसर पर जीओसी सब एरिया, उत्तराखण्ड मेजर जनरल एमपीएस गिल, संयुक्त मुख्य हाइड्रोग्राफर, रियर एडमिरल पीयूष पौसी सहित सेवारत और भूतपूर्व सैन्य अधिकारी और जेसीओ व जवान मौजूद रहे।
Related Posts
- Delhi University हेकी के विरोध में डीयू के शिक्षक, बिल का मसौदा सार्वजनिक करने की मांग
- Delhi Free Coaching 2200 Students 2200 छात्रों को बड़े इंस्टीट्यूट से निशुल्क कोचिंग दिलवा रही सरकार
- IGNOU Admission 2026 इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए पुन:नामांकन शुरू
also reads: 1984 Sikh riots हरियाणा सरकार देगी 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीडि़तों के परिजन को सरकारी नौकरी
also reads: Agniveer Army Recruitment अग्निवीर सेना भर्ती रैली में 80 प्रतिशत युवाओं ने किया क्वालीफाई : उपायुक्त
also reads: khel mahotsav 2025 registration सांसद खेल महोत्सव के आठवें दिन विधायक अजय महावर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
reads: Cash and goods stolen, darshan of Khatu Shyam घर का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी खाटू श्याम के दर्शन के लिए गया था परिवार शिकायत के बाद मामले की जांच कर रही पुलिस
Related Posts
- khel mahotsav 2025 registration सांसद खेल महोत्सव के आठवें दिन विधायक अजय महावर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
- Cash and goods stolen, darshan of Khatu Shyam घर का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी खाटू श्याम के दर्शन के लिए गया था परिवार शिकायत के बाद मामले की जांच कर रही पुलिस
- 60 percent respiratory patients आरोग्य मेले में 60 फीसदी सांस के मरीज पहुंचे

