सिरसा जिला के रहने वाले हैं पांचों आरोपी, एसपी बोले-आरोपियों का संबंध आतंक संगठन से Grenade attack on Sirsa women police station
सिरसा(Grenade attack on Sirsa women police station) महिला थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से चार गांव खारिया जिला सिरसा व एक सिरसा शहर का रहने वाला है। वीरवार शाम पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने पत्रकार वार्ता कर इस हमले काे आतंकी घटना करार देते हुए कहा कि महिला थाने पर हैंड फैंकने के बाद भागे तीन युवकों को पुलिस ने रात को ही गिरफ्तार कर लिया। उक्त तीनों में से एक युवक ने हैंड ग्रेनेड थाने की ओर फेंका था,दूसरा युवक बाइक पर बैठा था और तीसरा मोबाइल हमले की वीडियो बना रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया पांचों युवकों में गहन पूछताछ की जा रही है। पांचों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में केस दर्ज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड भेजा है।
Related Posts
Grenade attack on Sirsa women police station इस मामले की जांच के लिए आईपीएस फैसल खान की नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया में सिरसा महिला थाने पर ग्रेनेड हमले की वीडियो सिरसा सुरक्षा एजेंसियों ने देखी थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत प्रभाव से मामले की जांच शुरू कर दी।पपुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अहम सबूत जुटाए। जांच टीम को मौके से मेंटल के भारी तत्व मिले हैं। एसपी ने बताया कि ऐसे हैंड ग्रेनेड आतंकी संगठन इस्तेमाल करते हैं। एसपी ने बताया कि जहां से हैंड ग्रेनेड फेंका गया,वह जगह महिला थाने से 30 मीटर दूर है। हैंड ग्रेनेड थाने की दीवार तक नहीं पहुंचा और उसे तीन फुट पहले रेतीली जमीन पर गिरा । जब विस्फोट हुआ तो आसपास झाड़ियां उखड़ गई। इस ग्रेनेड की क्षमता ज्यादा नहीं थी। एसपी ने बताया कि इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। बारात जब निकलती है तो आतिशबाजी होती है। इस कारण हर किसी ने इस धमाके को पटाखे की आवाज समझा।
पांचों युवकों में देश प्रेमी की कोई भावना नहीं:एसपी Grenade attack on Sirsa women police station
एसपी दीपक सहारण ने बताया कि हैंड ग्रेनेड हमले में शामिल पांचों युवक नशे के आदी हैं। ये ज्यादा पढ़े लिखे भी नहीं है। पुलिस ने पुख्ता सबूत जुटाए हैं,जिससे पता चलता है कि इन युवकों के संबंध आतंकी संगठन से हैं। एसपी ने बताया कि उन्होंने स्वयं सीआईए थाने में जाकर पूछताछ की। जिसमें यह बात सामने आई कि पांचों युवकों में देश प्रेम की भावना नहीं है। ये हिंदुस्तान को अपना नहीं समझते। इसलिए इन युवकों ने ये कायराना हरकत करने की हिम्मत की है। ऐसा लगता है कि इनका ब्रेनवाश किया गया हो।
हमले के लिए मिली ऑनलाइन व नकद राशि Grenade attack on Sirsa women police station
एसपी ने बताया कि इस हमले को अंजाम देने के लिए आरोपियों को ऑनलाइन व नकद रुपये दिए गए थे। इनकों कहा गया था कि पुलिस थाने में हैंड ग्रेनेड से हमला करना है। इसके लिए इनकों ट्रेनिंग भी दी गई। कई थानों की रेकी करने के बाद आरोपियों ने हमला करने के लिए महिला थाना को चुना। पंजाब के तरनतारन से एक युवक उन्हें सोमवार को ही हैंड ग्रेनेड देकर गया था।
Also Read: World-Class VFX in Ramayana: ‘रामायण’ में विश्व-स्तरीय वीएफएक्स: नितेश तिवारी

