Haan Hum Bihari Hain Ji Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने एक नया गाना ‘हां, हम बिहारी हैं जी’ रिलीज किया है, जो बिहार की संस्कृति, गौरव और माटी से जुड़े हर पहलू को सुंदरता से उजागर करता है। इस गाने में छठ पूजा का भी जिक्र किया गया है। गाने की लय और बोल बिहार के लोगों की मेहनत, कला और संस्कृति को प्रगति की ओर अग्रसर करने की प्रेरणा देते हैं। ‘हां, हम बिहारी हैं जी’ गाना भोजपुरी आईटी सेल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
क्लिप पोस्ट की और कैप्शन में लिखा Haan Hum Bihari Hain Ji Song
मनोज तिवारी ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का एक क्लिप पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “सबसे ज्यादा आईएस-पीसीएस विद्यापति की रचना हैं हम। रेणु की कहानी दे दी, दिनकर की कविता हैं हम। कभी सांचे में ढल जाते हैं, कभी खुद सांचा बन जाते हैं, कभी चट्टानों से टकराकर झरना हम नया बनाते हैं। गुरु गोविंद सिंह का साहस नालंदा की क्यारी हैं जी। हां, हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी।”
सांस्कृतिक धरोहर को महसूस करें Haan Hum Bihari Hain Ji Song
अपने इस पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि वे इस गाने को जरूर देखें और बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को महसूस करें। गाने की टीम की बात करें, तो गाने के बोल अतुल कुमार राय ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। इसके साथ ही शैलेंद्र द्विवेदी ने गाने को कंपोज किया है।
बिहार की पहचान को बढ़ावा दिया Haan Hum Bihari Hain Ji Song
मनोज तिवारी ने हमेशा अपने गानों और फिल्मों के जरिए बिहार की पहचान को बढ़ावा दिया है। उनका यह गाना न केवल भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक तोहफा है, बल्कि बिहार की संस्कृति को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का एक प्रयास भी है। बिहार की मेहनतकश जनता, उनकी कला और उनके गौरवशाली इतिहास को मनोज तिवारी ने पेश किया है।
मनोज तिवारी का करियर Haan Hum Bihari Hain Ji Song
मनोज तिवारी का करियर हमेशा से ही बहुआयामी रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान एक अभिनेता और गायक के रूप में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’, ‘दरोगा बाबू आई लव यू’, और ‘बंधन टूटे ना’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई।
गाना ‘जिया हो बिहार के लाला’ Haan Hum Bihari Hain Ji Song
इसके अलावा उनका गाना ‘जिया हो बिहार के लाला’ आज भी लोगों का पसंदीदा है। वहीं, राजनीति में भी उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है। वे 2014 और 2019 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद चुने गए।
Also Read: Chhath Puja 2025 यमुना घाट पर छठ पूजा की तैयारियां तेज, जल गुणवत्ता की हो रही जांच
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
