हसनपुर Hasanpur Deer Park गांव हसनपुर में लगभग 85 करोड़ की लागत से डियर पार्क बनेगा। जिसको लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने लड्डू बांट कर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का आभार जताया है। ग्रामीणा का कहना है कि गांव में पार्क का निर्माण होने से गांव में विकास कार्यों के साथ साथ युवाओं को रोजगार के साधन भी स्थापित होंगे।
बजट सत्र में गांव हसनपुर में लगभग 85 करोड़ की लागत से डियर पार्क बनाने की घोषणा से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में एक अध्याय जुड़ा है। गांव हसनपुर में विधानसभा क्षेत्र में पहला पर्यटन स्थल बन सकता है। गांव हसनपुर में लगभग सौ एकड़ में एक जंगल फैला हुआ है। जंगल में ऐसा कोई साधन नहीं था। जिससे ग्रामीणों को लाभ मिले। ग्रामीणों ने स्पीकर हरविंद्र कल्याण को कई बार जंगल की कायापलट करने की मांग की थी। जिसके बाद हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने फॉरेस्ट विभाग में पत्र व्यवहार किया और सौ एकड़ में डियर पार्क बनवाने की घोषणा कर दी। गांव हसनपुर में डियर पार्क की घोषणा होने पर गांव हसनपुर के साथ साथ दुसरे आसपास के लोगो में उत्साह नजर आ रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने लड्डू बांट कर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का आभार जताया है।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि जगबीर सिंह, मामचंद, ओमप्रकाश, सतपाल सिंह अन्य लोगों ने बताया कि गांव में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने लगभग दो सौ करोड़ की लागत से होमगार्ड का परीक्षण केंद्र भी स्थापित करवा दिया है। जिसका शीघ्र ही शुभारंभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने अब गांव में डियर पार्क बनवाने की घोषणा करके सहरानीय कार्य किया है। जिससे ग्रामीण हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि डियर पार्क बनने से गांव की सुंदरता बढ़ेगी और रोज़गार के साधन स्थापित होंगे।
Also Read: फैक्टरी में लगी आग में मरने वाली महिलाओं की संख्या हुई छह safidon factory fire 6 women dead
Related Posts
- dayalu yojana haryana के तहत मृत्यु या दिव्यांग होने पर दी जाती है आर्थिक सहायता: उपायुक्त
- Haryana के यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा मुद्दा: अजमेर–रोहतक स्पेशल ट्रेन को डेली इंटरसिटी बनाने की मांग राज्यसभा में उठाई : रेखा शर्मा Madar Rohtak Special Train
- Chandigarh अवैध ऑटो साम्राज्य: दूसरे राज्यों के तीन पहिया वाहन नियम तोड़ते बेरोक, प्रदूषण फैला रहे, जबकि स्थानीय अनुज्ञापत्र वाले चालक बेरोजगार Chandigarh Illegal Auto Rikshaw
Also Read: नशीली दवा रखने के जुर्म में कैमिस्ट को दस साल कैद drug possession offences
Also Read: Family id का बंद ऑप्शन बना गरीबों के लिए सजा, कब जागेगी सरकार PPP Member Transfer Closed in Haryana