जम्मू-कटरा नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत Highway Road Accident
जींद।Highway Road Accident : गांव खरकगादिया के निकट जम्मू-कटरा नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। गांव तेलीखेड़ा निवासी बलराज कंबाइन पर हैल्पर का कार्य करता था। बीती रात खाना खाकर वह घर से गांव खरक गादियां में चल रही कंबाइन मशीन को देखने के लिए निकला था। रास्ते में जम्मू-कटरा नेशनल हाइवे किसी अज्ञात ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान बलराज की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के पिता प्रेम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Also Read : shot a man : बाइक सवार युवकों ने व्यक्ति को मारी गोली

