स्वास्थ्य विभाग ने किशोरावस्था में ही सुरक्षा कवच देने की रणनीति बनाई : डा. विशाल : HPV VACCINE
JIND HPV VACCINE : स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल डिफेंस कालोनी में एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डा. सुमन कोहली ने की जबकि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संदीप मलिक व अर्बन नोडल अधिकारी डा. विशाल सांगवान ने एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूक किया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संदीप मलिक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की यह पहल केवल एक टीकाकरण कार्यक्रम नही बल्कि आने वाली पीढ़ी को एक गंभीर और जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करने की दिशा में व्यापक अभियान है। हर वर्ष सर्वाइकल कैंसर के मरीज सामने आते हैं। अगर समय रहते टीकाकरण करवाया जाए तो इस बीमारी से बचा जा सकता है।
इसी सोच के साथ सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने किशोरावस्था में ही सुरक्षा कवच देने की रणनीति बनाई :HPV VACCINE
JIND HPV VACCINE : क्योंकि इस उम्र में लगाया गया टीका सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। इस अवसर पर स्कूल की ओर से अध्यापिका सुमन सहारण भी उपस्थित रही और उन्होंने अभिभावकों को इस अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में अबतक 13 बच्चियों को यह वैक्सीन लगाई जा चुकी है।अर्बन नोडल अधिकारी डा. विशाल सांगवान ने कहा कि एचपीवी वायरस महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। यह महिलाओं में होने वाले कैंसरों में प्रमुख स्थान रखता है। समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 30 वर्ष की उम्र के बाद इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। यह अभियान बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम का उद्देश्य है सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से रोका जाए। यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक होगा और 14 साल की आयु की लड़कियों को गवर्नमेंट हेल्थ सेंटर पर मुफ्त लगाया जाएगा। खास बात यह है कि हर वैक्सीनेशन सेंटर ट्रेंड मेडिकल अधिकारियों की निगरानी में होगा और टीका लगने के बाद जरूरी ऑब्जर्वेशन होगा।
Related Posts
जींद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने पात्र लाभार्थियों की पहचान :HPV VACCINE
JIND HPV VACCINE : उन्होंने कहा कि जींद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने पात्र लाभार्थियों की पहचान कर ली गई है और वैक्सीनेशन शुरू की गई है। हमारी किशोरियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए यह टीका वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित, प्रभावी एवं सुरक्षित है। मुख्य रूप से 14 वर्ष की लड़कियां (जिन्होंने अभी 15 वर्ष पूरे नहीं किए) हों के लिए वैक्सीनेशन स्वैच्छिक है और पूरी तरह मुफ्त है। उन्होंने अभिभावकों से अपील है कि अपनी बेटियों को इस जीवन रक्षक वैक्सीन से जरूर लाभान्वित करें। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नागरिक अस्पताल जींद में संपर्क कर सकते है
Also Read : Kabaddi Coach Harassment Case: परेशान होकर व्यक्ति ने लगाई फांसी, Coach पर Case दर्ज
Also Read :Golden Jubilee Navratri Festival 2026 का Grand Finale, प्रेम को बताया Ultimate Power

