पहली पत्नी से बच्चे न होने पर गत दो मार्च को लाया था दूसरी पत्नी Husband Attacked His 2 Wife Safidon
जींद।Husband Attacked His 2 Wife Safidon : सफीदों खंड के गांव बागड़ू कलां में बुधवार सुबह पति ने घरेलू कलह के चलते तेजधार हथियार से हमला कर पहली पत्नी की हत्या कर दी। जबकि दूसरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
घटना को अंजाम देकर आरोपित हुआ फरार, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला Husband Attacked His 2 Wife Safidon
जींद।Husband Attacked His Two Wives : वारदात को अंजाम देकर आरोपित पति मौके से फरार हो गया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने मृतका के भांजे की शिकायत फरार आरोपित पति के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है । गांव बागडू कलां निवासी सुरेश की पहली पत्नी सुनीता (42) तथा उसकी दूसरी पत्नी सविता (32) बुधवार को अपने मकान में चारपाइयों पर खून से लथपथ मिले।सफीदों खंड गांव बागड़ू कलां
Related Posts
सुनीता की मौत हो चुकी थी : Husband Attacked His 2 Wife Safidon

Husband Attacked His 2 Wife Safidon सुनीता की मौत हो चुकी थी, जबकि सविता घायल थी। घटना का उस समय पता चला जब सुरेश के घर का दरवाजा काफी देर तक नही खुला। जब पड़ोसियों ने अंदर जा कर देखा तो दोनों महिलाएं चारपाइयों पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। सूचना पाकर सफीदों डीएसपी गौरव शर्मा पुलिसबल तथा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। मृतका सुनीता के शव तथा घायल सविता को नागरिक अस्पताल सफीदों लाया गया। जहां पर पुलिस सविता की गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
मृतका के भांजे गांव तेवड़ी सोनीपत निवासी मुकेश ने लगाया आरोप Husband Attacked His Two Wives

जींद।Husband Attacked His Two Wives : मृतका के भांजे गांव तेवड़ी सोनीपत निवासी मुकेश ने आरोप लगाया कि दूसरी शादी के बाद उसकी मौसी अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहती थी। जिस पर सुरेश ने उसकी मौसी सुनीता की हत्या की है और सविता पर जानलेवा हमला किया है। पड़ोसियों के अनुसार गांव बागडू निवासी सुरेश किसान है। उसकी पहली शादी लगभग 15 साल पहले गांव सांघी हाल सांपला निवासी सुनीता से हुई थी। शादी के बाद उन्हें कोई बच्चा नही हुआ। गत दो मार्च को सुरेश ने युमनानगर निवासी सविता से मंदिर में विवाह किया था। सविता मूलत: बिहार की रहने वाली है।
सुरेश ने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी और और दूसरी की जान लेने की कोशिश की : Husband Attacked His Two Wives

Husband Attacked His 2 Wife Safidon शादी के बाद से गांव बागडू कलां मे रह रही थी। रात को ऐसा क्या हुआ कि सुरेश ने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी और और दूसरी की जान लेने की कोशिश की।
सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी दिलबाग ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपित पति सुरेश के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
Also Read : Attempt to Kidnap : पुरानी अनाजमंडी में 1 व्यापारी के अपहरण का प्रयास, मचा हड़कंप
Also Read : Three Suppliers Arrested : 42.88 ग्राम हैरोइन के साथ तीन स्पलायर गिरफ्तार
Also Read : Black Marketing of Gas Cylinders :गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए चलाया जा रहा 1 विशेष अभियान
Also Read : Ghaziabad: Officials held a meeting पेंडिंग शिकायतों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों ने टीम से की बैठक
Also Read : Jind :fraud case दुकान की सौदेबाजी कर सवा नौ लाख हड़पे, दो पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook

