Jind : Incredible India Gr and Cultural Programme at CRSU सीआरएसयू में अतुल्य भारत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन लोक संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

Incredible India Gr and Cultural Programme at CRSU

Jind : Incredible India Gr and Cultural Programme at CRSU सीआरएसयू में अतुल्य भारत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन लोक संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में अतुल्य भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का समापन बुधवार को अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में हुआ। यह कार्यक्रम एनसीजेडसीसी प्रयागराज और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 16 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित किया गया। जिसमें देशभर से आए 225 लोक कलाकारों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया। समापन समारोह के प्रथम सत्र में डा. प्रीतम सिंह निदेशक डा. बीआर अंबेडकर स्टडीज सेंटर मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय सभ्यता और संस्कृति की प्राचीनता और समृद्धि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की लोक कलाएं समाज को जोडऩे का कार्य करती हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं की गरिमा को बनाए रखते: Incredible India Gr and Cultural Programme at CRSU

Incredible India Gr and Cultural Programme at CRSU
Incredible India Gr and Cultural Programme at CRSU

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं की गरिमा को बनाए रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। सायंकालीन सत्र में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी के कुलगुरु प्रो. असीम मिगलानी मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनसीजेडसीसी प्रयागराज द्वारा आयोजित यह सांस्कृतिक आयोजन प्रदेश के युवाओं को अपनी जड़ों से जोडऩे का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय उत्सव में विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता को जीवंत किया है।

विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोक कलाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। Incredible India Gr and Cultural Programme at CRSU

उन्होंने कहा कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु डा. रामपाल सैनी लोक कलाओं के संरक्षण के लिए एक महती प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए एनसीजेडसीसी प्रयागराज और विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई दी। कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोक कलाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने कजरी लोक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं मध्य प्रदेश के कलाकारों ने बधाई एवं अन्य लोक नृत्य प्रस्तुत किए।

हिमाचल प्रदेश के कलाकारों ने सिरमौरी नाटी की प्रस्तुति दी: Incredible India Gr and Cultural Programme at CRSU

राजस्थान की टीम ने कालबेलिया, भवाई एवं चरी नृत्य पेश किया और अपने सूफी गायन से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हिमाचल प्रदेश के कलाकारों ने सिरमौरी नाटी की प्रस्तुति दी। हरियाणा की टीम ने फॉक और रागनी के माध्यम से स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई। कार्यक्रम के संयोजक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि  अतुल्य भारत कार्यक्रम ने देश की विविध लोक परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार किया। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुडऩे का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया है।फोटो कैप्शन18 जेएनडी 07 से 10 मंच पर प्रस्तुति देते हुए टीमें।

also reads: लवी बाठ : प्रदेश में नशा खुला बिक रहा, फसल बेचने के लिए किसान खाएंगे धक्के लवी बाठ

also reads: Prime Ministe : प्रधानमंत्री ने गांवों के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र से लड़वाया चुनाव

also reads: Rajendra Seenand : अग्नि शमनकर्मी भवीचंद व रणबीर को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए 8 व 9 अप्रैल को करेंगे हड़ताल

also reads: VHCA Annual Festival : वीएचसीए ने मनाया वार्षिक महोत्सव कारवाँ 2026

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

Follow Us: Youtube

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp