ladwa: Sumit Sharma Jalkhedi created histor 16 मार्च (विजय कौशिक): हमीदपुर को-ऑपरेटिव सोसायटी चुनाव में युवा उम्मीदवार सुमित शर्मा जालखेड़ी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सबसे अधिक 259 वोट हासिल किए। खास बात यह रही कि सुमित शर्मा ने अपने जीवन का पहला चुनाव ही लड़ा और पहली बार में ही शानदार जीत हासिल कर क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बना दिया।
गांव और क्षेत्र के लोगों के स्नेह, विश्वास: Sumit Sharma Jalkhedi created history
Sumit Sharma Jalkhedi created history
सुमित शर्मा जालखेड़ी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गांव और क्षेत्र के लोगों के स्नेह, विश्वास और समर्थन के कारण ही उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने भी उन पर पूरा भरोसा जताते हुए भारी मतों से विजयी बनाकर अपना आशीर्वाद दिया।चुनाव परिणाम आने के बाद गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और समर्थकों ने सुमित शर्मा जालखेड़ी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
यह जीत उनकी नहीं बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र की जनता :Sumit Sharma Jalkhedi created history
इस अवसर पर गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया।जीत के बाद सुमित शर्मा जालखेड़ी ने गांव के नगर खेड़े पर पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ गांव के लोगों ने उन्हें समर्थन दिया है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।सुमित शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सोसायटी के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाना है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सोसायटी के कार्यों में पारदर्शिता: Sumit Sharma Jalkhedi created history
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सोसायटी के कार्यों में पारदर्शिता रखी जाएगी और सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य किए जाएंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने सुमित शर्मा जालखेड़ी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
16 ladwa 1 : युवा सुमित शर्मा का फूलमालाओं से अभिनंदन करते हुए ग्रामीण।
जींद। Controversial statement of Safidon MLA ब्राह्मण समाज से जुड़ी खापों, तपों और सभा के प्रतिनिधियों ने सफीदों विधायक रामकुमार गौतम के ब्यान के बाद उपजे विवाद में बुधवार को जींद की ब्राह्मण धर्मशाला में पंचायत कर बड़ा निर्णय लिया है। रामराये संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्रधान रिषिकांत शर्मा की…
जींद। Gangrape in Jind गढ़ी थाना क्षेत्र में महिला से गैंग रेप करने वर पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर चारों के खिलाफ यौन शोषण, दुष्कर्म, गैंग रेप समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युमनानगर इलाके की एक…
समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की समस्याएं citizens’ problems कैथल: citizens’ problems स्थानीय लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने आमजन की शिकायतों की सुनiवाई की। शिविर के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार…