ladwa: Sumit Sharma Jalkhedi created histor 16 मार्च (विजय कौशिक): हमीदपुर को-ऑपरेटिव सोसायटी चुनाव में युवा उम्मीदवार सुमित शर्मा जालखेड़ी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सबसे अधिक 259 वोट हासिल किए। खास बात यह रही कि सुमित शर्मा ने अपने जीवन का पहला चुनाव ही लड़ा और पहली बार में ही शानदार जीत हासिल कर क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बना दिया।
गांव और क्षेत्र के लोगों के स्नेह, विश्वास: Sumit Sharma Jalkhedi created history
Sumit Sharma Jalkhedi created history
सुमित शर्मा जालखेड़ी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गांव और क्षेत्र के लोगों के स्नेह, विश्वास और समर्थन के कारण ही उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने भी उन पर पूरा भरोसा जताते हुए भारी मतों से विजयी बनाकर अपना आशीर्वाद दिया।चुनाव परिणाम आने के बाद गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और समर्थकों ने सुमित शर्मा जालखेड़ी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
यह जीत उनकी नहीं बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र की जनता :Sumit Sharma Jalkhedi created history
इस अवसर पर गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया।जीत के बाद सुमित शर्मा जालखेड़ी ने गांव के नगर खेड़े पर पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ गांव के लोगों ने उन्हें समर्थन दिया है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।सुमित शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सोसायटी के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाना है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सोसायटी के कार्यों में पारदर्शिता: Sumit Sharma Jalkhedi created history
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सोसायटी के कार्यों में पारदर्शिता रखी जाएगी और सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य किए जाएंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने सुमित शर्मा जालखेड़ी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
16 ladwa 1 : युवा सुमित शर्मा का फूलमालाओं से अभिनंदन करते हुए ग्रामीण।
जींद:Jind Cyber Crime case जिले में साइबर ठगों ने नए-नए हत्थकंडे अपनाते हुए पांच लोगों से साढ़े दस लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव ढाठरथ निवासी कमलजीत ने पुलिस को दी…
कुरूक्षेत्र।Hindi Movie Two Way सामाजिक मुद्दे पर आधारित हिंदी फिल्म टूवे का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। यशबाबू एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 13 मार्च 2026 को देशभर के 500 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म समाज के एक संवेदनशील और गंभीर विषय को उठाती है और…
धर्म काटा में काम करता है घायल सुरेंद्र कुमार,अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज shot a man सिरसा। shot a man : गांव मूसली स्थित आदेश डिजिटल धर्म कांटा पर कार्यरत एक व्यक्ति पर मंगलवार शाम को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने कर्मचारी को…