कुरूक्षेत्र।Hindi Movie Two Way सामाजिक मुद्दे पर आधारित हिंदी फिल्म टूवे का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। यशबाबू एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 13 मार्च 2026 को देशभर के 500 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म समाज के एक संवेदनशील और गंभीर विषय को उठाती है और न्याय व सामाजिक सोच पर सवाल खड़े करती है। फिल्म की कहानी उन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने परिवार की दौलत और ताकत के नशे में एक शरीफ युवक के साथ घिनौना अपराध कर बैठती हैं। इसके बाद वे अपने परिवार के प्रभाव का इस्तेमाल कर सच्चाई को दबाने की कोशिश करती हैं। कहानी में मोड़ तब आता है जब इंस्पेक्टर हीरा और हवलदार मोती चाचा पीड़ित युवक को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष करते हैं।
-
दमदार सामाजिक संदेश के साथ फिल्म ‘टूवे’ का ट्रेलर लॉन्च
Related Posts
- कुरुक्षेत्र में गर्मी में उबाल, कूड़े पर बवाल…रेलवे रोड पर फिर कूड़ा डालने पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन Kurukshetra Kooda News
- Ladwa Shooting Case लाडवा में व्यापारी की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची फेंककर बदमाश हुए फरार
- Rohtak Pandit Nekiram College accident news पंडित नेकीराम कॉलेज में छत का मलबा गिरा, दो छात्राएं चोटिल
-
शानदार कहानी वाली फिल्म ‘टूवे’ 13 मार्च को होगी रिलीज
न्याय और सामाजिक सोच पर सवाल उठाती फिल्म ‘टूवे’ का ट्रेलर जारीHindi Movie Two Way

फिल्म यह सवाल भी उठाती है कि क्या दोषियों को सजा मिलेगी और क्या पीड़ित युवक समाज में न्याय पा सकेगा। फिल्म में Gurleen Chopra, मिलिंद गुणाजी, सुधा चंद्रन, विजय पाटकर, पंकज बेरी, देवयांशी डे, डी. रंधावा, मन्नत सिंह, नेहा वर्मा, अर्चना गोल्डस्मिथ, जानवी सांगवान, विजय खेपर, राजिन्दर वर्मा, आरव वधवा, जीतराय दत्त और संदीप सिंघल सहित कई अनुभवी कलाकारों ने अभिनय किया है। इंपा थिएटर में आयोजित ट्रेलर लॉन्च समारोह में निमार्ता राजिन्दर कुमार वर्मा, पंकज बेरी, गुरलीन चोपड़ा, डी. रंधावा, नेहा वर्मा, अर्चना गोल्डस्मिथ, जीतराय दत्त, अंजना नाथन, विजय पाटकर और अन्य कलाकार मौजूद रहे। इस मौके पर संगीतकार विशाल शेलके ने फिल्म का एक रोमांटिक गीत भी प्रस्तुत किया। निर्माता राजिन्दर कुमार वर्मा ने बताया कि यशबाबू एंटरटेनमेंट की यह सातवीं फिल्म है।
Also Read:Rohtak Car Bike Accident रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक टक्कर में चार युवकों की मौत
Also Read:Panipat : सावधान-दिनदहाड़े 7 महीने के मासूम बच्चे का अपहरण child kidnapping
Also Read:नशीली दवा रखने के जुर्म में कैमिस्ट को दस साल कैद drug possession offences
Related Posts
- कुरुक्षेत्र में गर्मी में उबाल, कूड़े पर बवाल…रेलवे रोड पर फिर कूड़ा डालने पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन Kurukshetra Kooda News
- Ladwa Shooting Case लाडवा में व्यापारी की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची फेंककर बदमाश हुए फरार
- Rohtak Pandit Nekiram College accident news पंडित नेकीराम कॉलेज में छत का मलबा गिरा, दो छात्राएं चोटिल

