कैथल:urf kasar track suit kaithal डीसी अपराजिता ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी हैं। खेलों से जहां शारीरिक विकास होता है, वहीं मानसिक विकास में भी मदद मिलती है। कैथल सहित हरियाणा के बच्चों ने खेलों में देश-प्रदेश में नाम रोशन किया है। स्कूली बच्चे खेलों में उपलब्धियों को बनाएं रखें और खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लें। डीसी अपराजिता सोमवार को गांव कैलरम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग के संयोजन में इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन के सीएसआर पहल तथा इंदरा सोशल ग्रुप सोसायटी के सहयोग से फ्यूचर ऑन ट्रैक अभियान के ट्रेक सूट वितरण समारोह में बच्चों को संबोधित कर रहीं थीं।
खेल हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है urf kasar track suit kaithal
इस दौरान डीसी अपराजिता ने स्कूल की 70 छात्राओं को ट्रैक सूट, टी-शर्ट एवं जूते वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल में पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष व अन्य अधिकारियों ने डीसी अपराजिता का स्वागत किया। बच्चों को दिए अपने संदेश में डीसी अपराजिता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य फिट गर्ल, फिट इंडिया के संदेश को आगे बढ़ाना और बच्चों को खेलों से जोडऩा है। देश की बेटियों को स्वस्थ, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है। खेल हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। खेलों से बच्चों में अनुशासन व नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। वहीं हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। विद्यार्थियों को खेलों में रूचि रखते हुए प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। डीसी ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनसे खेलों के बारे में पूछा। उन्होंने फुटबाल, क्रिकेट, दौड़ जैसे खेलों के बारे में पूछा कि कौन-कौन से बच्चे कौन-कौन सा खेल खेलते हैं।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
बच्चों ने डीसी के सवालों का उत्साह के साथ जवाब दिया urf kasar track suit kaithal

बच्चों ने डीसी के सवालों का उत्साह के साथ जवाब दिया और खेलों में आगे बढऩे का संकल्प दोहराया।जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष ने डीसी अपराजिता का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने रेलवे फाइनेंस कारपोरेशन से आए अधिकारियों का आभार जताया। रेलवे से आए डिप्टी मैनेजर रमेश कुमार ने कहा कि आईआरएफसी द्वारा सीएमडी मनोज कुमार दुबे के मार्गदर्शन में देश भर में पांच हजार बेटियों को यह किट वितरित की जा रही है। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाकर जीवन में आगे बढ़ें। कार्यक्रम के बाद डीसी ने गांव के स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के लिए पानी, प्रकाश सहित तमाम सुविधाओं को लेकर परीक्षा केंद्र अधीक्षक को आवश्यक निर्देश जारी किए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष, डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी, बीईओ सुरेश कुमार, डिप्टी मैनेजर रमेश कुमार, लोकेश, नरेश यादव आदि मौजूद रहे।
also reads :citizens’ problems समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की समस्याएं
also reads :Kanchan Mahi महिला सशक्तिकरण के बिना सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं :- कंचन माही
also reads :Loharu: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत Vande Bharat Train
also reads :Panipat: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 6 वर्षीय मासूम को कुचला Tractor Trolley Accident
,
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

