लखनऊ/कानपुर : Indian cricket team reached Kanpur 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहली बार डे-नाइट वनडे सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाड़ी शनिवार को कानपुर पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया-ए के 14 खिलाड़ी अपने सपोर्ट स्टाफ के साथ लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा होटल लैंडमार्क पहुंचे।
Indian cricket team reached Kanpur दूसरी ओर, भारत-ए के चार खिलाड़ी लखनऊ से और आठ खिलाड़ी दिल्ली व बेंगलुरु से उड़ान भरकर कानपुर हवाई अड्डे पर उतरे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने दोनों टीमों का होटल में पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
Related Posts
- एशेज के दौरान इंग्लैंड के क्रिकेटरों के ‘ज्यादा शराब पीने’ की होगी जांच England cricketers during the Ashes
- Pant Gill and Surya have a chance to find their rhythm. पंत गिल और सूर्य के पास लय पाने का मौका-राहुल, अभिषेक और हार्दिक भी दखखम दिखाने को तैयार विजय हजारे ट्रॉफी
- Cricket matches not allowed चिन्नास्वामी स्टेडियम में 24 दिसंबर को क्रिकेट मैच की अनुमति नहीं
भव्य स्वागत समारोह Indian cricket team reached Kanpur
होटल में रामधुन की धुनों के बीच खिलाड़ियों का स्वागत हुआ। उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराया गया। सबसे पहले भारत-ए के खिलाड़ी सूर्यांश, विप्रराज, गुरजापनीत सिंह और आयुष अपने सपोर्ट स्टाफ के साथ लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा होटल पहुंचे। दिल्ली से सिरमजीत सिंह, प्रियांश आर्या, निशांत सिंधु, अभिषेक पोरेल, नई दिल्ली से प्रभसिमरन सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि विश्नोई और बेंगलुरु से रेयान पराग कानपुर पहुंचे। यूपीसीए के स्थानीय प्रबंधक मनीष मेहरोत्रा ने उन्हें होटल तक पहुंचाया।
दो चरणों में आएंगे खिलाड़ी Indian cricket team reached Kanpur
टूर्नामेंट निदेशक डॉ. संजय कपूर ने बताया कि भारत-ए के खिलाड़ी दो चरणों में कानपुर पहुंच रहे हैं। पहले चरण में 14 खिलाड़ी शहर आ चुके हैं। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर रविवार को मुंबई से उड़ान भरकर कानपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहीं, एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा और हर्षित राणा 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को शहर पहुंचकर टीम में शामिल होंगे।
प्रैक्टिस शुरू Indian cricket team reached Kanpur
तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए को अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए छह घंटे का अभ्यास समय मिलेगा। 30 सितंबर को होने वाले पहले मैच से पहले दोनों टीमें 28 और 29 सितंबर को नेट्स पर उतरेंगी। इस दौरान तीन-तीन घंटे के अभ्यास सत्र में खिलाड़ी पिच के व्यवहार को समझने की कोशिश करेंगे।
Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी
Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना
Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित
Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- एशेज के दौरान इंग्लैंड के क्रिकेटरों के ‘ज्यादा शराब पीने’ की होगी जांच England cricketers during the Ashes
- Pant Gill and Surya have a chance to find their rhythm. पंत गिल और सूर्य के पास लय पाने का मौका-राहुल, अभिषेक और हार्दिक भी दखखम दिखाने को तैयार विजय हजारे ट्रॉफी
- Cricket matches not allowed चिन्नास्वामी स्टेडियम में 24 दिसंबर को क्रिकेट मैच की अनुमति नहीं

